विज्ञापन

Happy Dussehra 2026 Wishes: 'हार के अंधेरों में भी जीत का विश्वास रखें', दशहरा पर अपनों को भेजें विजयादशमी की शुभकामनाएं

दशहरा अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है और इसलिए देशभर में इसे अलग-अलग रूपों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. विजयादशमी के मौके पर आप अपनों को ये खास दशहरे की शुभकामनाएं संदेश भेजें.

Happy Dussehra 2026 Wishes: 'हार के अंधेरों में भी जीत का विश्वास रखें', दशहरा पर अपनों को भेजें विजयादशमी की शुभकामनाएं
दशहरे की शुभकामनाएं
file photo

Happy Dussehra 2026 Wishes: दशहरा या फिर कहें विजयादशी का पावन पर्व सिर्फ सनातन परंपरा से जुड़ी आस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भारत की लोक संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है. इसे विजयादशमी भी कहा जाता है. हर साल आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा मनाया जाता है. इस साल दशहरा 20 अक्टूबर यानी आज मंगलवार को मनाया जा रहा है. ये दिन अच्छाई की बुराई पर जीत का प्रतीक है और इसलिए देशभर में इसे अलग-अलग रूपों में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है. दशहरे के दिन रावण दहन किया जाता है. इस दिन भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध किया था और इसी दिन मां दुर्गा ने महिषासुर का संहार करके देवताओं और संसार की रक्षा की थी. विजयादशमी के खास मौके पर आप अपनों को दशहरे की शुभकामनाएं भेज सकते हैं.

दशहरा की शुभकामनाएं | Happy Dussehra 2026 Wishes

हर बुराई का अंत हो, हर जीत की अच्छाई हो,
आपके जीवन में खुशियों की नई शुरुआत हो
रावण दहन के साथ मिट जाएं आपके सारे दुख-दर्द
दशहरे पर खुशियों से भर जाए आपका संसार
विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं!

श्रीराम का आशीर्वाद मिले, जीवन में उजाला हो,
हर मुश्किल आसान बने, खुशियों का किनारा हो
सत्य और धर्म के पथ पर आप हमेशा बढ़ें
आपके जीवन में सफलता के नए फूल खिलें

दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं

सिर्फ पुतले का दहन नहीं, मन से अंधकार को मिटाना है
क्रोध, अहंकार और छल को जीवन से दूर भगाना है।
प्रेम, सत्य और धर्म का दीप हर दिल में जले,
इस दशहरे पर आप एक बेहतर इंसान बनें।
विजयादशमी की शुभकामनाएं!

रिश्तों में मिठास रहे, दिलों में प्यार रहे,
आपके सिर पर बड़ों का आशीर्वाद रहे
हर सपना पूरा हो, हर ख्वाब हो जाए साकार,
आपके जीवन में आए खुशियों की बहार।

अधर्म पर धर्म की जीत का प्रमाण है,
कथा ये श्री राम की बहुत ही महान है.
दशहरा की शुभकामनाएं!

हृदय में धारण करें प्रभु श्री राम का नाम
अपने भीतर के रावण का करें सर्वनाश
दशहरा की शुभकामनाएं!

धर्म पर धर्म की जीत
अन्याय पर न्याय की विजय
बुरे पर अच्छे की जय जयकार
यही है दशहरा का त्योहार.
दशहरा की शुभकामनाएं!

काल कोई भी हो हर काल की यही रीत होगी,
हमेशा अच्छाई की बुराई पर जीत होगी.
दशहरा की शुभकामनाएं!  

दशहरा का तात्पर्य सदा सत्य की जीत,
गढ़ टूटेगा झूठ का करें सत्य से प्रीत.
दशहरा की शुभकामनाएं!

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Happy Dussehra, Happy Dussehra 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com