Home Remedy For Hair Growth: शाइनी और बाउंसी बाल हर किसी का सपना होता है. इसके लिए बालो की देखभाल (Hair Care) जरूरी है. आमतौर पर बालों की देखभाल के लिए नेचुरल चीजों (Natural Ingredients) का इस्तेमाल करना लोग अधिक पसंद करते हैं और इसके लिए तरह तरह के होम रेमेडीज (Home Remedies) ट्राई करते हैं. इन्हीं घरेलू नुस्खों में से एक है यह खास तरह का तेल. यह तेल सरसों तेल, (Musturd Oil), बादाम तेल (Badam Oil)और मेथी के साथ कई तरह के हर्ब को मिलाकर बनाया जाता है. इस तेल को बालों के लिए अमृत माना जाता है.
मिनटों में बच्चा सॉल्व कर देगा बड़े से बड़ा सवाल, सुबह दूध में मिलाकर रोज पिलाएं यह चीज, कहलाएगा लाडला बुद्धिमान

इस तरह बनाएं तेल
सामग्री
- सरसों का तेल
- करी पत्ते
- रोजमेरी के पत्ते
- कसूरी मेथी
- बादाम तेल
- अरंडी का तेल

इस तेल को बनाने का तरीका
सबसे पहले आप एक बर्तन में सरसों का तेल लें और इसे हीट करें. अब इसमें एक एक कर करी पत्ते, रोजमेरी के पत्ते, कसूरी मेथी, बादाम तेल और अरंडी का तेल डालें. जब तेल का रंग गहरा होने लगे तो गैस बंद करें और इसे ठंडा कर लें. इसके बाद इसे किसी कांच के बोतल में स्टोर कर लें. अब आप इसे जब चाहें बालों में अप्लाई कर सकते हैं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?

क्यों है फायदेमंद
सरसों के तेल में अल्फा फैटी एसिड पाया जाता है जो बालों को कंडीशन करने और टूटने से बचाने में मदद करता है. एक रिसर्च में यह बात पता चली है कि अगर मेथी के बीज और रोजमेरी के पत्ते को बालों में लगाया जाए तो बालों की जड़ों को पोषण मिलता है और यह ब्लड सर्कुलेशन को अच्छा करता है. जिससे बाल तेजी से बड़े होने लगते हैं. मेथी के बीज में प्रोटीन भी होता है जो जड़ों को मजबूत कर इन्हें झड़ने से रोकता है और इनके ग्रोथ को बढ़ाता है. अगर आप इसके साथ करी पत्ते का इस्तेमाल करें तो इसमें मौजूद प्रोटीन और बीटा-कैरोटीन आपके बालों को जड़ों से मजबूत बनाने का भी काम करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं