बाल झड़ने से रोकने के उपाय
How To Control Hair Fall: गर्मी हो या सर्दी किसी भी मौसम में बालों के टूटने की समस्या आम है. क्या आप भी इसका सामना कर रहे हैं? अगर हां, तो ये स्टोरी आपके लिए ही है. सबसे पहली बात अगर आप तरह-तरह के हेयर ट्रीटमेंट जैसे स्पा, सैलून ट्रीटमेंट और केमिकल फ्री प्रोडक्ट पर हजारों रुपये खर्च कर रहे हैं, तो रुक जाएं. यहां हम आपके साथ एक ऐसा असरदार घरेलू नुस्खा शेयर करने वाले हैं, जो आपकी इस प्रॉब्लम का सॉल्यूशन बन सकता है. यहां जानें क्या करना होगा?

घर पर बालों का टूटना कैसे कंट्रोल करें?
सामग्री:
- आंवला पाउडर (1 चम्मच)
- भृंगराज पाउडर (1 चम्मच)
- ताजा दही (1 चम्मच)
- हल्का गरम नारियल तेल (1 चम्मच)
बालों में कैसे लगाएं?
- सबसे पहले आपको आंवला पाउडर, भृंगराज पाउडर, ताजा दही, हल्का गरम नारियल तेल इन सभी चीजों को अच्छे से एक बर्तन में मिला लेना है.
- अब इसे अपनी बालों की जड़ों पर हल्के हाथों से लगाएं.
- आपको इसे अपने बालों को कम से कम 30 मिनट के लिए लगाना है.
- अब आखिर में नमी को लॉक करने के लिए बालों में कुछ बुंदे गरम नारियल तेल की लगा लें.
इस मिश्रण को बालों में लगाने का फायदा?
इसे भी पढ़ें:छुट्टियों में जा रहे हैं बाहर? इन्वर्टर बैटरी की सेटिंग में करें ये एक बदलाव, लंबी चलेगी बैटरी, बचेंगे पैसे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं