विज्ञापन

चार धाम जा रहे हैं? जरा रुकिए… रास्ते में छुपे ये जन्नत जैसे ठिकाने, देख लिए तो आ जाएगा यात्रा का असली मजा

Offbeat Char Dham Stops: अगर आप भी चार धाम जा रहे हैं, तो आपके रस्ते में कई ऐसी जगहें पड़ेंगी जो मन मोह लेंगी. थोड़ा रुककर इन जगहों को जरूर देखें, यकीन मानिए, आपकी यात्रा का मजा दोगुना हो जाएगा.

चार धाम जा रहे हैं? जरा रुकिए… रास्ते में छुपे ये जन्नत जैसे ठिकाने, देख लिए तो आ जाएगा यात्रा का असली मजा
Char Dham Yatra: उत्तराखंड की वादियों में छुपे कई खूबसूरत ठिकाने हैं.

Places Near Char Dham: चार धाम यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि प्रकृति के सबसे खूबसूरत रूपों से मिलने का मौका भी है. हर साल हजारों श्रद्धालु बद्रीनाथ, केदारनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री के दर्शन के लिए निकलते हैं. लेकिन, अक्सर लोग सीधे मंदिर पहुंचने की जल्दी में रास्ते की उन अद्भुत जगहों को नजरअंदाज कर देते हैं, जो इस यात्रा को और भी यादगार बना सकती हैं. उत्तराखंड की वादियों में छुपे कई ऐसे ठिकाने हैं, जहां की शांति, हरियाली और पहाड़ों की खूबसूरती मन को सुकून देती है. अगर आप भी चार धाम जा रहे हैं, तो थोड़ा रुककर इन जगहों को जरूर देखें, यकीन मानिए आपकी यात्रा का मजा दोगुना हो जाएगा.

चार-धाम रूट के आसपास हैं ये खूबसूरत जगहें | These Beautiful Places Lie Along the Route to the Char Dham

1. देवप्रयाग संगम का अद्भुत नजारा

यहां भागीरथी और अलकनंदा नदियां मिलकर गंगा का रूप लेती हैं. पहाड़ों के बीच यह संगम देखने में बेहद सुंदर लगता है. शांत वातावरण, फोटो के लिए बेहतरीन व्यू और आध्यात्मिक अनुभूति.

ये भी पढ़ें: 200 में ब्रांडेड जैसे दिखने वाले जूते! दिल्ली के इन मार्केट्स का जान लिया सच, तो मॉल में जाना भूल जाओगे

Latest and Breaking News on NDTV

2. ओली बर्फ और पहाड़ों की जन्नत

अगर आप प्रकृति प्रेमी हैं, तो औली जरूर जाएं. यहां बर्फ से ढके पहाड़ और हरी-भरी ढलानें दिल जीत लेती हैं. केबल कार राइड और हिमालय का शानदार नजारा.

3. चोपता मिनी स्विट्जरलैंड

चोपता को मिनी स्विट्जरलैंड कहा जाता है. यहां की हरियाली, खुले मैदान और ताजी हवा मन को सुकून देती है. तुंगनाथ ट्रेक और शांत, भीड़ से दूर माहौल.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Image

4. हर्सिल वैली सुकून की असली तलाश

गंगोत्री के रास्ते में पड़ने वाली यह घाटी बेहद खूबसूरत और शांत है. सेब के बाग और नदी के किनारे का दृश्य मन मोह लेता है. कम भीड़, प्राकृतिक सुंदरता और सुकून भरा माहौल.

ये भी पढ़ें: प्लास्टिक या लोहे का कूलर? जानिए गर्मियों में कौन देता है बेहतर ठंडक

यात्रा को यादगार बनाने के टिप्स | Tips to Make Your Trip Memorable

  • जल्दीबाजी न करें, रास्ते में रुककर प्रकृति का आनंद लें.
  • मौसम के अनुसार कपड़े जरूर रखें.
  • कैमरा या मोबाइल चार्ज रखें, हर जगह फोटो लेने लायक है.
  • लोकल लोगों से बातचीत करें, आपको छुपी जगहों की जानकारी मिलेगी.

चार धाम यात्रा सिर्फ मंदिरों के दर्शन तक सीमित नहीं है. यह एक ऐसा अनुभव है, जिसमें आध्यात्म, प्रकृति और रोमांच तीनों का संगम होता है. अगर आप इन रास्तों में छुपे खूबसूरत ठिकानों को देख लेते हैं, तो आपकी यात्रा सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि यादगार सफर बन जाएगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Char Dham Yatra, Char Dham Hidden Places, Offbeat Char Dham Stops, Char Dham Route Places, Secret Spots Uttarakhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com