Ghibli Portraits ChatGpt: जापान के स्टूडियो झिबली को स्टूडियो जिबुरी कहा जाता है जिसे हिंदी और अंग्रेजी भाषा में झिबली या घिबली कहकर भी पुकारते हैं. स्टूडियो झिबली (Studio Ghibli) जापान का एक एनिमेशन स्टूडियो है जिसकी बनी फिल्मों को ऑस्कर तक मिल चुका है. हायाओ मियाजाकी, इसाको ताकाहाता और तोशियो सुजुकी ने इस लेजेंडरी जापानी एनिमेशन स्टुडियो को शुरू किया था. अब चैटजीपीटी से यूजर्स किसी भी फोटो को स्टूडियो झिबली स्टाइल इमेजेस (Ghibli Style Images) में बदल रहे हैं. ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स पर झिबली इमेजेस का तांता लग गया है और एक के बाद एक वायरल मीम झिबली स्टाइल में देखने को मिल रहे हैं. एआई चैटबॉक्स से बनने वाले स्टूडियो झिबली इमेज को लेकर कॉपीराइट वायरलेशंस के आरोप भी लग रहे हैं. ऐसे में यहां जानिए स्टुडियो झिबली की वायरल इमेजेस के बारे में सबकुछ.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
स्टूडियो झिबली क्यों इतना फेमस है | Why Studio Ghibli Is Famous
हायाको मियाजाकी (Hayao Miyazaki) और इसाको ताकाहाता की फिल्मों ने स्टूडियो झिबली की दुनियाभर में एक अलग पहचान बनाई है. यह एनिमेशन का एक ऐसा स्टाइल है जिसपर बनी स्टूडियो झिबली की फिल्में एस्थेटिक्स की सही परिभाषा कही जाती हैं. स्टूडियो झिबली की साल 2003 में आई फिल्म 'स्पिरिटेड अवे' को बेस्ट एनिमेटेड फीचर का अकेडमी अवॉर्ड यानी ऑस्कर भी मिल चुका है. इसके बाद साल 2003 में 'द बोय एंड द हेरोन' को 96वें एकेडमी अवॉर्ड से नवाजा गया. हयाको मियाजाकी की डायरेक्ट की इस फिल्क को भी बेस्ट एनिमेटेड फीचर का ऑस्कर मिला. ऐसे में स्टूडियो झिबली की एक अलग पहचान है. ना सिर्फ इन फिल्मों का एनिमेशन कमाल का है बल्कि इनकी कहानी दिल को छू जाने वाली है. किसी में भाई-बहन का प्यार देखने को मिलता है तो किसी में दूसरी दुनिया की सैर हो जाती है. मन को सुकून देने वाली इन फिल्मों को मूवी लवर्स और क्रिटिक्स दोनों से हाई रेटिंग्स मिलती आई हैं.
कैसे बनाई जा सकती हैं झिबली स्टाइल इमेजेस (How To Create Ghibli Style Images)
झिबली स्टाइल इमेजेस को बनाने के लिए OpenAI के ChatGpt के GPT-40 अपडेट के साथ बनाया जा रहा है. इस लेटेस्ट वर्जन में झिबली स्टाइल की एनिमे बनाई जा सकती है. इस वर्जन को चैटजीपीट के यूजर्स और चैटजीपीटी प्लस, टीम और प्रो एक्सेस कर पाने वाले यूज कर सकते हैं और झिबली इमेजेस क्रिएट कर सकते हैं.
- सबसे पहले चैटजीपीटी का लेटेस्ट वर्जन खोलें.
- अब प्रोम्पट्स बार के थ्री डॉट आइकन को क्लिक करें.
- इसके बाद इमेज के ऑप्शन को क्लिक करने के बाद कैनवस का ऑप्शन आएगा.
- इसके बाद टेक्स्ट लिखें कि आपको कैसी इमेज चाहिए और अपनी फोटो को अपलोड कर दें. झिबली इमेज चाहिए लिखने पर फोटो झिबली स्टाइल में बदल जाएगी.
- इस फोटो को डाउनलोड करने के बाद अपने सोशल मीडिया पर शेयर किया जा सकता है.
कहां-कहां बनाई जा सकती है झिबली इमेजेस (Ghibli Style Images Without ChatGpt)
झिबली इमेजेस क्रिएट करने के लिए ग्रोक यूज किया जा सकता है. फ्री एआई टूल्स पर भी इन इमेजेस को क्रिएट कर सकते हैं.
कौनसी हैं स्टूडियो झिबली की बेस्ट 10 मूवीज (10 Must Watch Movies Of Studio Ghibli)
अगर इस ट्रेंड को देखकर आप भी स्टूडियो झिबली की फिल्में देखना चाहते हैं तो यहां हैं आपके लिए टॉप रेकेमेंडेशंस. ये फिल्में आपको जिंदगी में एक ना एक बार जरूर देखनी चाहिए.
- ग्रेव ऑफ द फायरफ्लाइज (Grave of the Fireflies)
- प्रिंसेस मोनोनोके (Princess Mononoke )
- ऑनली यस्टर्डे (Only Yesterday)
- स्पिरिटेड अवे (Spirited Away)
- किकी'ज डिलीवरी सर्विस (Kiki's Delivery Service)
- पॉर्को रोसो (Porco Rosso)
- द बॉय एंड द हेरोन (The Boy and the Heron )
- हाउल'स मूविंग कैसल (Howl's Moving Castle)
- एरिएते (Arrietty)
- पोन्यो (Ponyo)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं