Ghibli Trend Goes Wrong: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई ना कोई ट्रेंड वायरल होता रहता है, जिसे यूजर्स भी खूब यूज करते हैं. इसी तरह से इन दिनों की Ghibli ट्रेंड सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यह एक एआई जेनरेटेड टूल है, जिसमें अपनी ओरिजिनल फोटो को आई वर्जन में क्रिएट किया जाता है और एनिमेटेड लुक में AI इसे कन्वर्ट (Ghibli Photo Kaise Create Kare) कर देता है. हालांकि, एक महिला के लिए यह ट्रेंड मुसीबत बन गया, क्योंकि जब उन्होंने अपनी फोटो चैट-जीपीटी टूल (What Is Ghibli Trend) की मदद से बदलना चाहिए, तो दो की जगह उनके तीन हाथ आ गए, जिसने हाथ में आइसक्रीम भी पड़ी हुई है, आइए आपको दिखाते हैं यह वायरल वीडियो.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
Chat GPT तुमसे ना हो पाएगा...
इंस्टाग्राम पर drsnigdhasharma नाम से बने पेज पर डॉक्टर स्निग्धा शर्मा ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया गया हैं. इसमें वह इंटरनेट पर आजकल वायरल हो रहे Ghibli ट्रेंड के जरिए अपनी फोटो को कन्वर्ट कर रही हैं. उन्होंने कैफे में बैठी अपनी एक फोटो Chat-GPT की मदद से कन्वर्ट करने की कोशिश की, लेकिन जब यह फोटो कन्वर्ट हुई तो उनका एक तीसरा हाथ भी फोटो में नजर आ रहा है. जिसने आइसक्रीम का कोन पकड़ा हुआ है और कैफे की जगह उन्हें एक ओपन गार्डन में बैठा दिया गया, जहां पर आइसक्रीम की एक दुकान है. ओरिजिनल फोटो में डॉक्टर स्निग्धा शर्मा अपने दोनों हाथों पर अपनी चिन को रखी हुई हैं, जबकि एआई जेनरेटेड फोटो में दोनों हाथ के साथ एक तीसरा हाथ भी आ गया है. इस वीडियो को पोस्ट करते हुए डॉक्टर स्निग्धा शर्मा ने लिखा Chat GPT तुमसे ना हो पाएगा, शॉक्ड और फनी इसे तो पोस्ट करना पड़ा.
यूजर्स बोले नवरात्रि में माता से इंस्पिरेशन ले ली
सोशल मीडिया पर डॉक्टर स्निग्धा शर्मा का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा हैं और सैकड़ों लोग इसे लाइक कर चुके हैं. एक यूजर ने कमेंट किया कि पगली नवरात्रि में माता से इंस्पिरेशन ले ली. एक अन्य यूजर ने लिखा- बस 19-20 का फर्क है. तो एक अन्य यूजर ने भी लिखा कि Chat GPT जानता है कि हर भारतीय महिलाएं देवी हैं, इसलिए तीन हाथ बना दिए, इसी तरह से कई यूजर्स ने इस पर फनी कमेंट किए.
क्या है Ghibli ट्रेंड (What Is Ghibli Trend)
Ghibli ट्रेंड सोशल मीडिया का एक नया सेंसेशन है. दरअसल, Ghibli एक जापानी एनीमेशन स्टूडियो से जुड़ा हुआ शब्द ,है जो दुनिया भर में अपने क्रिएटिव एनीमेशन फिल्मों के लिए मशहूर है. यह स्टूडियो Hayao Miyazaki और Isao Takahata ने 1985 में बनाया था और आजकल इसी नाम से एनिमेटेड फोटो सोशल मीडिया पर बनाई जा रही है.
कैसे बनाएं Ghibli स्टाइल फोटो
Ghibli स्टाइल फोटो बनाने के लिए अपनी एक क्लियर और ब्राइट इमेज को Chat GPT या ए टूल पर अपलोड करें.
आप ToonMe, Prequel, Painnt – Pro Art Filters, Photo Lab Picture Editor ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं.
ये एआई टूल आपकी फोटो को एनिमेटेड वर्जन में क्रिएट करेगा. आप इसे फिल्टरिंग और कलर ट्विन करके बैलेंस कर सकते हैं.
Ghibli स्टाइल फोटो में हल्की ब्लर और वॉर्म लाइटिंग का इफेक्ट होता है. इस फोटो को आप अपनी गैलरी में सेव करके सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं