घर पर पेडीक्योर करने के लिए क्या टिप्स हैं?
Pedicure At Home: भागदौड़ भारी जिंदगी में अक्सर हम अपनी केयर करना भूल जाते हैं, धूप, धूल और लगातार चलने-फिरने से न सिर्फ हमारे हाथों पर टैनिंग होती है, बल्कि पैरों का भी बुरा हाल हो जाता है. अब जब बिजी रहने के कारण हम अपना ध्यान नहीं रख पा रहे हैं, तो टाइम निकालकर पार्लर तक जाना बेहद मुश्किल हो सकता है, लेकिन अब आपको टेंशन लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी. यहां हम आपके कुछ ऐसी ट्रिक शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप बिना सलून घर पर पेडीक्योर कार पाएंगे. यहां जानें क्या करना होगा.

घर पर परफेक्ट पेडीक्योर कैसे करें?
सामग्री:
- गुनगुना पानी
- शैम्पू
- नींबू का रस
- नमक
घर पर पेडीक्योर करने का आसान तरीका
- किसी बड़े टब में गुनगुना पनि भरें.
- अब इसमें हल्का शैम्पू, 2 से 3 बूंदें नींबू के रस की और एक चम्मच नमक मिला दें.
- अब इसमें अपने पैरों को कम से कम 5 से 10 मिनट के लिए भिगोकर रख दें.
अगर आप इस तरह से अपने पैरों को साफ करते हैं, तो टैनिंग आसानी से निकल सक्तों है और स्किन मुलायम हो सकती है.
पेडीक्योर करने के फायदे?
- पैरों की टैनिंग और ड्रायनेस दूर होती है.
- ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है.
- एड़ियां मुलायम और क्रैक-फ्री बनती हैं.
- पैरों की बदबू और पसीना कम होता है.
इसे भी पढ़ें: दिल्ली की सबसे सस्ती सब्जी मंडी! शाम 6 बजे के बाद आधे हो जाते हैं दाम! जानें कब जाएं, क्या लें और क्या न लें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Ghar Par Pedicure Kaise Karen, Pedicure At Home, How To Do Pedicure At Home Step By Step, Pedicure And Manicure