विज्ञापन

आज और कल गरबा-डांडिया से गुलजार रहेंगी दिल्ली-NCR की ये जगहें, दोस्तों के साथ बनाएं फेस्टिव प्लान

Garba Dandiya 2026: दिल्ली-NCR में 17 और 18 अक्टूबर को गरबा-डांडिया नाइट का मजा लेने के लिए कई विकल्प हैं. भारत मंडपम, जेएलएन स्टेडियम, नोएडा एक्सटेंशन और गुरुग्राम के साइबरहब में म्यूजिक, डांस, फूड और फेस्टिव माहौल मिलेगा.

आज और कल गरबा-डांडिया से गुलजार रहेंगी दिल्ली-NCR की ये जगहें, दोस्तों के साथ बनाएं फेस्टिव प्लान
दिल्ली में इन जगहों पर दोस्तों के साथ बनाएं फेस्टिव प्लान
ndtv

नवरात्रि के मौके पर गरबा और डांडिया नाइट का अपना अलग ही उत्साह होता है. रंग-बिरंगे पारंपरिक कपड़े, ढोल की थाप, बॉलीवुड गाने और दोस्तों के साथ डांस, त्योहार के मजे को दोगुना कर देते हैं. अगर आप भी वीकेंड पर दिल्ली-NCR में कुछ फेस्टिव प्लान बना रहे हैं तो दिल्ली, नोएडा और गुरुग्राम में आयोजित होने वाले गरबा-डांडिया इवेंट्स का रुख कर सकते हैं. यहां पारंपरिक गरबा के साथ डीजे, लाइव म्यूजिक, फूड स्टॉल और शॉपिंग का भी मजा मिलेगा.

दिल्ली में इन जगहों पर दोस्तों के साथ बनाएं फेस्टिव प्लान

डांडिया के लिए आज पहुंचे भारत मंडपम

दिल्ली के भारत मंडपम में 16 तारीख को डांडिया फेस्टिवल का शुभरांभ हो गया है जो 18 अक्टूबर तक चलेगा. आज का कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा. गरबा और डांडिया के साथ बॉलीवुड, ईडीएम और लाइव म्यूजिक का मजा लिया जा सकता है. कार्यक्रम में डीजे, फ्ली मार्केट और सेलिब्रिटी से जुड़ी गतिविधियां भी आकर्षण का हिस्सा हैं.

जेएलएन स्टेडियम में होगा रात्री रागा

लोधी रोड स्थित जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 18 अक्टूबर तक रात्री रागा का आयोजन हो रहा है. शाम 4 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में डांडिया रास, भजन क्लबिंग और लााइव परफॉर्मेंस का आनंद लिया जा सकता है. अखिल सचदेवा, साज, प्रखर और माधवास रॉक बैंड की प्रस्तुतियां यहां आने वाले लोगों के लिए खाास आकर्षण रहेंगी.

ये भी पढ़ें- भारत के 9 पवित्र देवी मंदिर, जहां हर भक्त को कम से कम एक बार जरूर जाना चाहिए

वसंत कुंज के द ग्रैंड में डांडिया रास उत्सव

इसके अलावा, अगर आप दोस्तों के साथ सज-धजकर किसी खास जगह पर जाना चाहते हैं तो वसंत कुंज स्थित द ग्रैंड में डांडिया रास उत्सव का विकल्प चुन सकते हैं. यहां आज और कल तक दोपहर 3:30 बजे से गरबा, लाइव म्यूजिक, डीजे और खाने-पीने की सुविधाओं के सााथ उत्सव का आयोजन हो रहा है.

नोएडा और गुरुग्राम में भी होंगे खास आयोजन

ग्रेटर नोएडा में आज होगा शुंभारंभ

जानकारी के अनुसार, नोएडा एक्सटेंशन में गौर सिटी स्टेडियम और ओमैक्स के पास 17 और 18 अक्टूबर को शुंभारंभ आयोजित होगा. शाम 4 बजे से शुरू होने वााले इस कार्यक्रम में नियोन गरबा, डीजे, एलईडी रिस्टबैंड, फूड स्टॉल और फोटो खिंचवाने के लिए खास जगहें मिलेंगी.

गुरुग्राम के साइबरहब में डांडिया नाइट

डीएलएफ साइबरहब में 17 और 18 अक्टूबर को शाम 4 बजे से शुंभारंभ का आयोजन होगा. यहां गरबा, बॉलीवुड और ईडीएम म्यूजिक के साथ डांस का मजा लियाा जा सकता है. डीजे परच और बासपैच की प्रस्तुतियां भी कार्यक्रम का हिस्सा होंगी.

एम3एम 65th एवेन्यू में डांडिया रास उत्सव

साथ ही, गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स एक्सटेंशन रोड स्थित एम3एम 65th एवेन्यू में आज और कल तक डांडिया राास उत्सव आयोजित किया जा रहा है. यहां गरबा, लाइव सिंगर्स, डीजे और फेस्टिव माहौल के बीच दोस्तों के साथ शााम बिताई जा सकती है.

ये भी पढ़ें- कहां है रावण का गांव? दशहरा पर उत्साह मनाने की जगह शोक व्यक्त करते हैं लोग, जानिए क्या है इतिहास

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Garba Dandiya Guidelines, Garba Dandiya Ka Mahatv, Garba Dandiya Pandal, Garba Dandiya
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com