विज्ञापन

वेनिस नहीं, भारत का ये गांव है असली ‘जलनगरी’! पानी पर तैरती सड़कें और नाव से चलता है पूरा गांव, ट्रिप से पहले पढ़ लें पूरा गाइड

आज हम आपको भारत में ही एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जो आपको किसी जन्नत से कम नहीं लगेगा. आपको भारत में रहते हुए भी Venice जैसी फीलिंग मिल सकती है. बता दें कि हम किसी शहर की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि बात कर रहे हैं एक गांव की, जो वेनिस जैसा नजारा देता है.

वेनिस नहीं, भारत का ये गांव है असली ‘जलनगरी’! पानी पर तैरती सड़कें और नाव से चलता है पूरा गांव, ट्रिप से पहले पढ़ लें पूरा गाइड
भारत में रहते हुए कर लें विदेश की सैर, देखें पूरा ट्रैवल गाइड. ( AI Image)

Venice Of India: अगर आप घूमने-फिरने के शौकीन हैं और आपको नेचर से प्यार है तो आज हम आपको बताएंगे एक ऐसी जगह के बारे में जहां पर जाने के बाद आपको वहां से प्यार हो जाएगा. अगर आपको लगता है कि अच्छे सीनरिक व्यू देखने के लिए आपको विदेश जाना होगा, तो आप पूरी तरह से गलत हैं. इसके साथ ही विदेश जाने का बजट भी हर किसी का नहीं होता है, ऐसे में आपको अपनी ट्रिप को बजट फ्रेंडली रखने के साथ ही मेमोरेबल भी रखनी होती है. 

आज हम आपको भारत में ही एक ऐसी ही जगह के बारे में बताएंगे जो आपको किसी जन्नत से कम नहीं लगेगा. आपको भारत में रहते हुए भी Venice जैसी फीलिंग मिल सकती है. बता दें कि हम किसी शहर की बात नहीं कर रहे हैं बल्कि बात कर रहे हैं एक गांव की, जो वेनिस जैसा नजारा देता है. बता दें कि इस गांव में सड़कें आपको पानी में तैरती हुई नजर आती हैं. जो दिखने में बेहद ही खूबसूरत और मन को मोह लेने वाला लगता है. तो चलिए आपको बताते हैं इस बारे में सब कुछ.

कहां हैं ये गांव?

हम जिस भारत के गांव की बात कर रहे हैं वो केरल का वेलिनायाड गांव है. ये गांव केरल के अलप्पुझा जिल में कुट्टनाड क्षेत्र में बसा हुआ है. बता दें कि ये इलाका अपने पानी के रास्तों के लिए पूरी दुनिया में फेमस है. इसकी जमीन की सुमद्र तल से नीचे भी पाई जाती है, यही वजह है कि यहां पर आपको चारों तरफ हरियाली और पानी देखने को मिलता है. 

क्यों कहते हैं भारत का वेनिस?

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: Social Media

इस गांव को वेनिस इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां पर पानी ज्यादा देखने को मिलता है. यहां की सड़कें पानी से भरी हुई हैं. यहां पर लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए नांव का सहारा लेते हैं. इस जगह की सबसे खास बात ये है कि यहां पर घरों के पास ही पानी बहता है. जिस वजह से यहां का नजारा देखने में बेहद ही खूबसूरत और मनमोहक लगता है. यही वजह है कि इसे भारत के वेनिस कहा जाता है. 

यहां जाने का सही समय क्या है?

अगर आप भी भारते के वेनिस जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको बता दें कि यहां पर जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से मार्च तक माना जाता है. हालांकि ये पीक टाइम होता है इसलिए इस समय आपको भीड़ मिल सकती है. ऐसे में ऑफ सीजन यानी मई-जून के महीने में भी यहां जा सकते हैं. 

कैसे पहुंचे?

इस गांव का सबसे नजदीकी शहर और रेलवे स्टेशन अलप्पुझा है. आप यहां से टैक्सी या फिर लोकल बोट से वेलियानाड पहुंच सकते हैं. अलप्पुझा में आप अपने बजट के हिसाब से होटल या फिर हाउसबोट ले सकते हैं. 

ये भी पढ़ें: जबलपुर क्रूज हादसे ने डराया: बच्चों के साथ बोट या क्रूज पर जा रहे हैं तो इन बातों को बिल्कुल नजरअंदाज न करें

ये भी पढ़ें: दिल्ली की गर्मी से चाहिए राहत? वीकली ऑफ में प्लान कर लें ये फैमिली ट्रिप? ये आइडिया दे सकता है इंस्टेंट सुकून

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Venice Of India Village, Kerala Water Village, Veliyanad Village Kerala, Floating Village India, Kerala Venice Travel, Indian Water City, Veliyanad Travel Guide, Kerala Backwaters Village, Kuttanad Venice Of East, Alappuzha Floating Village, Kerala Water Tourism, Indian Venice Location, Veliyanad Village How To Reach, Kerala Venice Village Name, Floating Village Kuttanad, Kerala Water City Travel, Venice Of East India, Veliyanad Boat Ride Cost
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com