पापा हमारे जीवन का वो मजबूत सहारा, जो हर मुश्किल में हमारे साथ खड़े रहते हैं. यही वजह है हर बच्चे के लिए फादर्स डे बेहद खास होता है, क्योंकि इस दिन हमें अपने पापा के लिए अपने प्यार और सम्मान को जताने का मौका मिलता है.
इस साल फादर्स डे 21 जून यानी रविवार के दिन मनाया जाएगा. ऐसे में अगर आप भी अपने पापा को खास महसूस कराना चाहते हैं, तो सिर्फ एक सिंपल “हैप्पी फादर्स डे” कह देने से बेहतर है कि आप उन्हें कुछ खास गिफ्ट दें, दिल से निकले मैसेज भेजें और खूबसूरत विशेज के साथ उनका दिन यादगार बनाएं.
आप चाहें, तो नीचे दिए गए कुछ गिफ्ट आइडिया, कुछ स्पेशल मैसेजेस और विशेज़ अपने पापा को सेंड कर सकते हैं.
Fathers Day 2026 Wishes
- पापा, आप हमेशा मेरे साथ खड़े रहे, इसके लिए आपका धन्यवाद. हैप्पी फादर्स डे!
- पापा, आपका प्यार और साथ मेरी सबसे बड़ी ताकत है. हैप्पी फादर्स डे!
- हर मुश्किल में मेरा हौसला बढ़ाने वाले मेरे प्यारे पापा को फादर्स डे मुबारक.
- पापा, आपने हमेशा मेरा ध्यान रखा और मुझे आगे बढ़ना सिखाया. फादर्स डे की ढेर सारी शुभकामनाएं।
- मेरे पहले हीरो और सबसे अच्छे दोस्त को हैप्पी फादर्स डे!
- मेरी हर सफलता में आपका हाथ है. धन्यवाद पापा, हैप्पी फादर्स डे!
Fathers Day 2026 Messages
- पापा, आपकी मेहनत, प्यार और त्याग ने मेरी जिंदगी को बेहतर बनाया है. फादर्स डे पर आपको दिल से धन्यवाद और ढेर सारी शुभकामनाएं.
- मेरी हर सफलता के पीछे आपका आशीर्वाद और विश्वास है, दुनिया के सबसे अच्छे पापा को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं.
- पिता वह छांव हैं, जो हर मुश्किल धूप में भी अपने बच्चों को सुरक्षित रखते हैं. फादर्स डे पर आपको मेरा प्यार और सम्मान.
- आपने हमेशा मुझे सही राह दिखाई और हर कदम पर मेरा साथ दिया. ऐसे महान पिता को फादर्स डे की शुभकामनाएं.
- मेरे जीवन के पहले हीरो, मेरे सबसे बड़े मार्गदर्शक और सबसे अच्छे दोस्त को फादर्स डे की बहुत-बहुत बधाई.
Fathers Day 2026 Gift Ideas
पर्सनलाइज्ड फोटो फ्रेम
पापा की पसंदीदा तस्वीर के साथ एक खूबसूरत फोटो फ्रेम गिफ्ट कर सकते हैं.
फैमिली डिनर आउटिंग
अगर आप अपने पापा और मम्मी के साथ ज्यादा समय बिताना चाहते हैं, तो फैमिली डिनर आउटिंग अच्छा गिफ्ट साथ हो सकता है.
कस्टम मग
एक कस्टम मग जिस पर कोई प्यारा मैसेज या आपके साथ फोटो छपी हो दिया जा सकता है.
मसाजर
दिनभर की थकान दूर करने के लिए बढ़िया विकल्प साबित हो सकता है.
यादों की स्क्रैपबुक
बचपन की तस्वीरें, पुराने किस्से और परिवार के सभी लोगों से मैसेज लेकर एक मेमोरी बुक तैयार कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें: परफ्यूम पर लिखे EDC, EDT और EDP का क्या मतलब होता है? खरीदने से पहले जान लें फर्क
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं