विज्ञापन

लोशन की पूरी भरी हुई बोतल एक्सपायर हो गई है, इसका क्या करूं? फेंके नहीं इस तरह से करें खराब क्रीम का यूज

Expired Lotion Uses: खराब और एक्सपायरी लोशन का इस्तेमाल करने से एलर्जी, खुजली, रैशेज या दाने जैसी समस्याएं हो भी हो सकती हैं. लेकिन पूरी भरी बोतल को फेंक देने में दुख भी बहुत हो रहा था. फिर मेरे दिमाग में एक आइडिया आया जिसने मेरे इस दुख को दूर कर दिया. 

लोशन की पूरी भरी हुई बोतल एक्सपायर हो गई है, इसका क्या करूं? फेंके नहीं इस तरह से करें खराब क्रीम का यूज
एक्सपायरी क्रीम को फेकें नहीं, इस तरह करें इस्तेमाल. ( Image Credit. AI)

Expired Lotion Uses: अमूमन हर कोई लोशन की बड़ी बोतल ही मंगाकर रखता है क्योंकि इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा होता है. गर्मी हो या फिर सर्दी हर मौसम में हाथों और पैरों पर लोशन लगाया जाता है. इसलिए हम इसका बड़ा डिब्बा ही खरीदते हैं. अक्सर ऑनलाइन या मॉल में एक से साथ एक फ्री वाला ऑफर दिख जाता है तो मजे से हम दो बोतलें खरीद लेते हैं. लेकिन इसकी एक्सपायरी डेट चेक करना भूल जाते हैं और वहीं थोड़ी सी कंजूसी हमारी जेब पर भारी पड़ जाती है. मेरे साथ भी ऐसा हो चुका है जब मैने एक के साथ एक फ्री के चक्कर में लोशन की दो बड़ी बोतले खरीद लीं, लेकिन इनकी एक्सपायरी चेक करना भूल गई. 

अचानक से एक दिन मेरी नजर उसकी एक्सपायरी डेट पर गई तो मैं हैरान हो गई, लोशन की नई बोतल की एक्सपायरी डेट 1 महीने के बाद की ही थी. ऐसे में इसको पूरा इस्तेमाल भी नहीं किया जा सकता था. क्योंकि खराब और एक्सपायरी लोशन का इस्तेमाल करने से एलर्जी, खुजली, रैशेज या दाने जैसी समस्याएं हो भी हो सकती हैं. लेकिन पूरी भरी बोतल को फेंक देने में दुख भी बहुत हो रहा था. फिर मेरे दिमाग में एक आइडिया आया जिसने मेरे इस दुख को दूर कर दिया. 

अगर आपकी भी लोशन की भरी हुई बोतल एक्सपायर हो गई है तो आप उसका इस्तेमाल कुछ स्मार्ट तरीकों से कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं क्या हैं वो स्मार्ट टिप्स और ट्रिक्स.

ये भी पढ़ें: थर्मस में रखी चाय कितनी देर तक रहती है सही? जानें कितनी देर में हो जाती है खराब

खराब हो गए लोशन को कैसे रियूज करें ( How to use Expired Lotion)

Latest and Breaking News on NDTV

फर्नीचर पॉलिश के लिए

आप फर्नीचर को साफ करने के लिए लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. लोशन क्रीमी होता है तो ऐसे में जब आप लोशन को लकड़ी के फर्नीचर पर लगाते हैं तो इस पर एक लेयर बन जाती है. ये फर्नीचर को नेचुरली शाइन करने में मदद करता है. इसके साथ ही ये फर्नीचर को अच्छी तरह से साफ भी कर देता है. हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि लोशन बहुत ज्यादा मात्रा में ना लगाएं, ऐसा करने से उसमें चिपचिपाहट आ सकती है. 

लेदर की चीजें साफ करें 

आप एक्सपायर हुए लोशन से लेदर की चीजें साफ करने में भी कर सकते हैं. लोशन में मॉइश्चर होता है जो लेदर को शाइन करने में मदद करता है. इसके अलावा आप लोशन से लेदर शूज, चप्पलें, हील्स और लेदर के बैग को शाइन करवाने के लिए भी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. 
इससे लेदर बिना ज्यादा मेहनत के साफ दिखने लगता है.

जिप को स्मूद करें 

लोशन आपके बैग या कपड़ों की जिप को स्मूद करने में भी मदद कर सकता है. कई बार जिप अटक जाती है तो आप उसमें थोड़ा सा लोशन लगा सकते हैं. इसके अलावा आप ध्यान रखें कि लोशन कपड़ों पर ना लगे. 

दरवाजों पर 

इसके अलावा आप दरवाजों पर और कुड़ीं पर जो अटकती हैं और आवाज करती हैं वहां पर भी लोशन का इस्तेमाल कर सकते हैं. 


 

लेखक के बारे में
img
दीक्षा सिंह
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
How To Use Expired Lotion, How To Use Expired Moisturizer, How To Use Expired Body Lotion, How Bad Is It To Use Expired Lotion, Can You Use Expired Lotion, What Happens If We Use Expired Lotion, Is It Okay To Use An Expired Lotion, Can I Use Expired Lotion On My Body, How Long Can You Use Lotion After Expiration Date, How To Read Expiration Date On Lotion
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com