Celebrity Beauty Secrets: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और अभिनेत्री हेमा मालिनी (Hema Malini) की बेटी और एक्ट्रेस ईशा देओल (Esha Deol) की खूबसूरती देखते ही बनती है. जहां ईशा को एक तरफ धूम गर्ल कहा जाता है तो वहीं मां होमा मालिनी को आज भी ड्रीम गर्ल कहकर पुकारा जाता है. मां-बेटी की इस जोड़ी की सुंदरता का राज हमारी और आपकी रसोई में ही छिपा है. असल में एक्ट्रेस ईशा देओल अक्सर ही अपने स्किन केयर सीक्रेट्स सभी शेयर करती रहती हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में ईशा ने बताया कि मां हेमा मालिनी शूट से लौटते ही टैनिंग (Tanning) हटाने के लिए 2 चीजों का मिश्रण लगाया करती थीं. मां को देखकर इस मिश्रण को लगाने की आदत ईशा में भी आ गई थी. यहां जानिए देओल परिवार के इस स्किन केयर सीक्रेट के बारे में.
Bhagyashree रात में सोने से पहले करती हैं यह एक एक्सरसाइज, पैर के दर्द से मिल जाता है छुटकारा
ईशा देओल ने बताया मां हेमा मालिनी का स्किन केयर सीक्रेट
ईशा देओल ने बताया कि मां हेमा मालिनी जब भी शूट से लौटकर आती थीं तो ग्लिसरिन और नींबू के रस (Glycerin And Lemon Juice) का मिश्रण त्वचा पर लगाती थीं. ऐसा इसलिए क्योंकि शूटिंग की तेज और सख्त लाइटों से टैनिंग हो जाया करती थी. मां के इस स्किन केयर हैक को ईशा देओल भी खूब आजमाती रही हैं. इसके अलावा बचपन से ही हेमा मालिनी बेटियों की त्वचा पर चने का पेस्ट लगवाया करती थीं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
- टैनिंग हटाने के घरेलू नुस्खों ( Tanning Home Remedies) में बेसन और दही का पैक शामिल है. इसके लिए एक कटोरी में बेसन लें और उसमें जरूरत के अनुसार दही मिला लें. इस मिश्रण को त्वचा पर मलने से टैनिंग कम होने लगती है. इससे स्किन निखरती है और धूप के कारण हुआ डैमेज कम होता है.
- त्वचा पर नजर आने वाली टैनिंग कम करने के लिए आलू का रस (Potato Juice) भी लगाया जा सकता है. आलू के रस से स्किन निखरती है और चमकदार नजर आती है. इस्तेमाल के लिए आलू को घिसकर निचोंड़ें और उसके रस को कटोरी में निकालकर रूई की मदद से त्वचा पर लगा लें.
- टैनिंग हटाने के लिए टमाटर की प्यूरी बनाकर त्वचा पर लगाने से फायदा मिलता है. टमाटर त्वचा पर जमी डेड स्किन सेल्स को हटाता है और त्वचा से टैनिंग दूर करके स्किन को निखारने का काम करता है.
- कच्चे दूध के इस्तेमाल से भी टैनिंग कम हो जाती है. कटोरी में दूध लें और उसमें रूई डुबोकर त्वचा पर मलें. चेहरे की टैनिंग दूर करने में खासतौर से कच्चे दूध का असर नजर आता है. इससे स्किन पर जमा मैल भी छूटने लगता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं