विज्ञापन

Iftar Special: आज इफ्तार में क्या बनाऊं, नोट करें आसान रेसिपी

Aaj Iftar Me Kya Banaun: अब आप सोच रहे होंगे, फिर ऐसा क्या बनाया जाए, जिसे खाने का मजा भी आए और वजन भी न बढ़े.

Iftar Special: आज इफ्तार में क्या बनाऊं, नोट करें आसान रेसिपी
Easy Iftar Recipes

Aaj Iftar Me Kya Banaun: रमजान का पाक महीना चल रहा है, हर दिन रोजा रखने के बाद शाम को इफ्तारी में एकदम से मसालेदार और तला-भुना खाना खाने से न सिर्फ शरीर से जुड़ी कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है, बल्कि वजन भी बढ़ सकता है. अब आप सोच रहे होंगे, फिर ऐसा क्या बनाया जाए, जिसे खाने का मजा भी आए और वजन भी न बढ़े. अगर आप नॉनवेज के दीवाने हैं, तो कम फैट वाला शोरमा पीटा ब्रेड के साथ खा सकते हैं. इसे बनाने में आपको मुश्किल से 30 मिनट का समय ही लगेगा. नोट करें रेसिपी.

Latest and Breaking News on NDTV

आज के इफ्तार मेनू क्या है?

आज के इफ्तार मेनू में है लो फैट चिकन शोरमा.

लो फैट चिकन शोरमा की सामग्री

  • (बारीक पीस में कटा हुआ) 500 ग्राम चिकन
  • ¾ कप दही
  • 1 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट
  • 1/2 टी स्पून कैन मिर्च
  • 1/2 टी स्पून करी पाउडर
  • 1/2 टी स्पून दालचीनी पाउडर
  • स्वादानुसार नमक
  • एक चुटकी काली मिर्च पाउडर
  • 1/2 टी स्पून सभी मसाले
  • 1/2 टी स्पून पैपरिका
  • 2 नींबू का रस
  • 1 टी स्पून तेल

सॉस के लिए सामग्री:

  • 1/2 कप दही
  • थोड़ा-सा नींबू का रस
  • 1 टी स्पून ताहीनी पेस्ट
  • नमक
  • 1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट

बनाने की विधि?

घर पर लो फैट चिकन शोरमा बनाने के लिए चिकें के पीस को सभी सामग्री में चार घंटे के लिए मैरीनेट करके रख दें. अब चिकन के पीस को पैन फ्राई करें. इसे पीटा ब्रेड या लेटिस, टमाटर, प्याज़, हरी मिर्च, पार्स्ली और सॉस के साथ सर्व करें. सर्व करने के लिए सबसे पहले पीटा ब्रेड या लेटिस लें, फिर उसमें अपनी पसंद की या तैयार की गई सॉस लगाएं. अब चिकन के पैन फ्राई किए पीस, टमाटर, प्याज़, पार्स्ली और हरी मिर्च डालकर रोल कर लें. बस आपका घर पर बना स्वादिष्ट शोरमा बनकर तैयार है. सॉस तैयार करने के लिए सभी सामग्री को एक साथ मिलाकर चिकन और पीटा ब्रेड के साथ सर्व करें. 

इसे भी पढ़ें: TT की जगह Td वैक्सीन को प्राथमिकता, राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम में अहम बदलाव, जानें क्या हैं इसके मायने

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com