विज्ञापन
This Article is From Oct 16, 2017

इस फेस्टिव सीजन में चमकेंगे आपके बाल, हाथ और नेल्‍स भी, जानिए कैसे

हर्बल क्वीन के नाम से मशहूर ब्‍यूटी एक्‍स्‍पर्ट शहनाज हुसैन ने बालों, हाथों, पांवों एवं नाखूनों की ब्‍यूटी के लिए घरेलू आर्गेनिक नुस्खे बताए हैं, जिसे अपनाकर आप इन अंगों में निखार ला सकती हैं.

Also Read in
इस फेस्टिव सीजन में चमकेंगे आपके बाल, हाथ और नेल्‍स भी, जानिए कैसे
फेस्टिव सीजन में जब आपकी ड्रेस और स्‍लीपर सबसे खास हैं तो भला आपके हाथ, नाखुन और बाल कैसे पीदे रहे सकते हैं. दरअसल होता यह है कि त्योहारों के मौसम में लेडीज अपनी ड्रेसेज को ज्‍यादा महत्‍व देती हैं, तनीजतन उनके हेयर, नेल्‍स और हाथ काफी बोरिंग दिखने लगते हैं. ऐसे में हर्बल क्वीन के नाम से मशहूर ब्‍यूटी एक्‍स्‍पर्ट शहनाज हुसैन ने बालों, हाथों, पांवों एवं नाखूनों की ब्‍यूटी के लिए घरेलू आर्गेनिक नुस्खे बताए हैं, जिसे अपनाकर आप इन अंगों में निखार ला सकती हैं.
 * हफ्ते में दो बार बालों का तेल से ट्रीटमेंट करें. जैतून के तेल को गर्म करके इसे बालों तथा खोपड़ी पर मालिश करें. इसके बाद तौलिए को गर्म पानी में डुबोएं तथा पानी को निचोड़ने के बाद तौलिए को सिर पर पगड़ी की तरह पांच मिनट तक लपेट लें. इस प्रक्रिया को 3-4 बार दोहराएं, इससे बालों तथा खोपड़ी पर तेल को सोखने में आसानी होती है.

* अंडे का सफेद हिस्सा तैलीय बालों के लिए प्राकृतिक क्लीनजर का काम करता है. अंडे के सफेद हिस्से को बालों को शैम्पू करने से आधा घंटा पहला लगा लीजिए. बालों को पोषण प्रदान करने के लिए अंडे के योक से खोपड़ी की हल्की-हल्की मालिश कीजिए और इसे आध घंटा तक रहने दीजिए. बाद में बालों को स्वच्छ पानी से धो डालिए. इससे बाल मुलायम हो जाते हैं तथा बालों में रंग लगाने के दौरान सुलझाने में मदद मिलती और ज्यादा नुकसान भी नहीं होता.
 
big

* यदि आपके बाल खुश्क पड़ गए हैं तो शैम्पू से पहले कंडीशनर कर लें. एक चम्मच सिरके को शहद में मिलाकर एक अंडे में मिला लीजिए. इस मिश्रण को अच्छी तरह फेंट लीजिए तथा खोपड़ी में लगा लीजिए. बाद में सिर को गर्म तौलिए से 20 मिनट तक ढक कर रखिए. इसके बाद बालों को ताजे ठंडे पानी से धो डालिए. इससे आपके बाल चमकदार व सुंदर दिखेंगे.

* बालों की चमक बढ़ाने के लिए शैम्पू के बाद चाय के पानी तथा नींबू से खंगाल लीजिए. प्रयोग में लाई जा चुकी चाय पत्ती को उबालकर चाय पानी बना लीजिए तथा इसे ठंडा करने के बाद इसमें नींबू जूस मिलाकर इसका उपयोग कर लीजिए.

* हाथ तथा पांवों को गर्म पानी में डुबोने के बाद क्रीम से मसाज कर लीजिए, ताकि त्वचा कोमल तथा मुलायम बन जाए. हाथों के सौंदर्य के लिए उन्हें चीनी तथा नींबू जूस से रगड़ लें.
 * तीन चम्मच गुलाब जल में एक चम्मच ग्लीसरीन तथा नींबू का रस मिला लीजिए. इसे हाथों तथा पांवों पर आध घंटा तक लगा रहने दीजिए, इसके बाद ताजे सादे जल से धो डालिए.

* हाथों तथा नाखूनों के सौंदर्य के लिए बादाम के तेल तथा शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर इसे नाखूनों तथा क्यूटिकल की मालिश करें. इसे 15 मिनट तक लगे रहने के बाद गीले तौलिए से साफ कर लीजिए.

* चेहरे को साफ करने के लिए शहद को अंडे के सफेद पदार्थ में मिलाइए तथा इसे चेहरे पर 20 मिनट तक लगा रहने के बाद ताजे स्वच्छ पानी से धो डालिए. जिनकी त्वचा अत्यधिक खुश्क है, वह आधा चम्मच शहद में बादाम तेल तथा ड्राई मिल्क पाऊडर मिला लें तथा इसका पेस्ट बनाकर इसे चेहरे पर लगा लें. इस पेस्ट को आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दें तथा बाद में पानी से धो डालें. चेहरे को धोने के बाद गुलाब जल में कॉटन वूल पैड को भिगोकर चेहरे को कॉटन वूल पैड से साफ कर लें.

न्‍यूज एजेंसी आईएएनएस से इनपुट
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Diwali, Makeup, Makeup Look, Makeup Tips, Diwali Makeup, Festive Makeup, Festive Beauty Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com