विज्ञापन

Dahi-Kheera Face Pack: गर्मियों में त्वचा को ठंडक और राहत देने के लिए लगाएं दही और खीरे का फेस पैक, जानें बनाने का तरीका

Dahi-Kheera Face Pack: अगर आपकी स्किन गर्मी में चिपचिपी हो जाती है और थकी हुई लगने लगती है, तो दही और खीरे से बना यह फेस पैक आपको तुरंत राहत दे सकता है.

Dahi-Kheera Face Pack: गर्मियों में त्वचा को ठंडक और राहत देने के लिए लगाएं दही और खीरे का फेस पैक, जानें बनाने का तरीका
Dahi-Kheera Face Pack
AI

Dahi-Kheera Face Pack: गर्मियों में तेज धूप, पसीना और धूल हमारी स्किन (Skin)को बेजान और चिपचिपा बना देते हैं. ऐसे मौसम में चेहरे को ठंडक और ताजगी देने के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार ये स्किन को और नुकसान पहुंचा देते हैं. ऐसे में दही और खीरे से बना फेस पैक एक आसान और देसी उपाय हो सकता है, जो स्किन को ठंडक देने के साथ-साथ ग्लो भी देता है.

क्यों फायदेमंद है दही-खीरा फेस पैक?

दही में लैक्टिक एसिड (Lactic Acid) होता है जो स्किन को धीरे-धीरे एक्सफोलिएट (Exfoliate) करता है और उसे साफ बनाता है. वहीं खीरा प्राकृतिक कूलिंग एजेंट है जो त्वचा को ठंडक देता है और जलन (Inflamation) या लालिमा (Redness) को कम करता है. दोनों मिलकर स्किन को हाइड्रेट (Skin Hydration) करते हैं और गर्मी के असर से बचाने में मदद करते हैं.

कैसे बनाएं यह फेस पैक?

इस फेस पैक को बनाना बेहद आसान है. इसके लिए आधा खीरा कद्दूकस कर लें या उसका पेस्ट बना लें. अब इसमें 2 चम्मच ताजा दही मिलाएं. दोनों को अच्छी तरह मिलाकर एक स्मूद पेस्ट तैयार करें. चाहें तो इसमें एक चम्मच गुलाब जल भी मिला सकते हैं ताकि खुशबू और ठंडक बढ़ जाए.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें- गर्मियों में बॉडी डीटॉक्स करने के लिए कैसे बनाएं एलोवेरा ड्रिंक, जानें आसान तरीका

फेस पैक लगाने का सही तरीका

चेहरे को पहले साफ पानी से धो लें ताकि धूल और तेल हट जाए. अब तैयार पेस्ट को चेहरे और गर्दन पर हल्के हाथों से लगाएं. इसे 15 से 20 मिनट तक सूखने दें. इसके बाद ठंडे पानी से धो लें. हफ्ते में 2 से 3 बार इस पैक का इस्तेमाल करने से बेहतर रिजल्ट मिल सकते हैं.

किन लोगों के लिए है ज्यादा फायदेमंद?

यह फेस पैक खासतौर पर ऑयली (Oily) और सेंसिटिव स्किन (Sensitive Skin) वालों के लिए फायदेमंद माना जाता है. यह स्किन को ठंडक देता है और अतिरिक्त तेल को कंट्रोल करने में मदद करता है. जिन लोगों को धूप से टैनिंग या जलन की समस्या होती है, उनके लिए भी यह एक आसान घरेलू उपाय हो सकता है.

इन बातों का रखें ध्यान

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा सेंसिटिव है तो पहले पैच टेस्ट (Patch Test) जरूर करें. बहुत ज्यादा देर तक फेस पैक को चेहरे पर न रखें. हमेशा ताजा दही और खीरे का इस्तेमाल करें ताकि स्किन को पूरा फायदा मिल सके.

गर्मी के मौसम में अगर आप नेचुरल तरीके से स्किन का ख्याल रखना चाहते हैं, तो दही-खीरा फेस पैक एक आसान, सस्ता और असरदार ऑप्शन बन सकता है. लगातार इस्तेमाल करने से स्किन में ताजगी और निखार दोनों नजर आ सकते हैं.

Watch Video: क्या वाकई फिटकरी लगाने से झाइयां ठीक हो जाती हैं?

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com