Skin Care: स्किन केयर में चेहरे पर तो अलग-अलग चीजें लगाई ही जाती हैं, लेकिन कहते हैं त्वचा पर अंदरूनी रूप से भी निखार लाया जाता है. अगर शरीर अंदर से स्वस्थ होता है तो उसका असर त्वचा के ऊपर भी नजर आता है. यहां भी एक ऐसी ही ड्रिंक का जिक्र किया जा रहा है जिससे त्वचा को बेदाग निखार मिलता है, त्वचा की सेहत अच्छी रहती है और गाल गुलाबी नजर आते हैं सो अलग. यह ड्रिंक है चुकुंदर का जूस (Beetroot Juice) और चुकुंदर का पानी. असल में चुकुंदर में एंटी-एजिंग गुण होते हैं, इसमें विटामिन सी भी होता है और यह दाग-धब्बे और झाइयों को कम करने में भी असरदार है. चुकुंदर का जूस नियमित रूप से पिया जाए तो इससे ना सिर्फ चेहरे पर ग्लो आता है बल्कि कई स्किन संबंधी दिक्कतों से छुटकारा मिलता है सो अलग. जानिए किस तरह चुकुंदर का जूस या चुकुंदर का पानी (Beetroot Water) बनाया जा सकता है और इसे पीने पर त्वचा को और कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
त्वचा के लिए चुकुंदर के जूस के फायदे | Beetroot Juice Benefits For Skin
त्वचा को बेदाग बनाने के लिए चुकुंदर का डिटॉक्स वॉटर बनाया जा सकता है. एक बोतल में पानी डालें और उसमें चुकुंदर के टुकड़े डालकर इस पानी को कुछ घंटे ऐसे ही रहने दें. जब यह पानी कम से कम 2 घंटे रखा रहेगा तो इसका रंग बदल जाएगा. इस बदले रंग के लाल पानी (Red Water) को पिया जा सकता है और चुकुंदर खा सकते हैं.
पेट में बंद गैस को इस तरह कर सकते हैं बाहर, घर की ही चीजें आएंगी आपके काम
चुकुंदर का जूस बनाकर भी पिया जा सकता है. चुकुंदर का जूस बनाने के लिए चुकुंदर (Beetroot) को छोटे टुकड़ों में काटें और मिक्सर में डाल लें. इसमें गाजर के टुकड़े डालें, एक सेब भी डाल सकते हैं या फिर सेब स्किप किया जा सकता है. इस जूस को बनाते हुए थोड़ा सा अदरक घिसकर डालें और थोड़ा सा ही नींबू का रस निचोड़ लें. इस मिश्रण को मिक्सर में पीसकर निकालें. तैयार है चुकुंदर का जूस. इस जूस को पीने पर त्वचा पर निखार नजर आता है.
एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर होने के चलते इस जूस को पीने पर चेहरे से फोड़े-फुंसी और दाग-धब्बे (Dark Spots) कम होने में असर दिखता है. इस जूस से शरीर अंगर से डिटॉक्स हो जाता है जिससे स्किन क्लियर नजर आती है. होंठों की त्वचा को भी इस जूस को पीने से फायदा मिलता है और होंठ मुलायम और चमकदार बनते हैं. इस जूस को पीने पर स्किन को हाइड्रेटिंग गुण भी मिलते हैं. इसके अलावा, स्किन संबंधी दिक्कतें जैसे त्वचा की खुजलाहट भी दूर होती है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं