Hair Mask: खानपान में दही को अलग-अलग तरीकों से शामिल किया जाता है, लेकिन इसके फायदे सिर्फ सेहत तक ही सीमित नहीं हैं. दही को त्वचा और बालों के लिए भी कई अलग-अलग तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं. दही (Curd) में प्रोटीन, कैल्शियम, पौटेशियम, विटामिन ए, विटामिन बी5 और विटामिन डी की अच्छी मात्रा होती है. ऐसे में इसे बालों की देखरेख के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है. दही को बालों पर लगाने से ना सिर्फ बालों को बढ़ने (Hair Growth) में मदद मिलती है बल्कि बालों से डैंड्रफ हटता है, बाल मुलायम होते हैं, स्कैल्प की अच्छी सफाई हो जाती है और बालों की डीप कंडीशनिंग हो जाती है सो अलग. ऐसे में यहां जानिए कि बालों को बढ़ाने के लिए किस-किस तरह से दही का इस्तेमाल किया जा सकता है.
-
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: 26/11 के जिक्र पर अमेरिका को जयशंकर का जबरदस्त जवाब -
'लोग ट्रैवल करते रहेंगे, दुनिया घूमना मुश्किल नहीं' - NDTV World Summit 2026 में बोले जुबिन करकारिया -
S Jaishankar EXCLUSIVE | NDTV World Summit 2026: Semiconductor Mission पर एस जयशंकर क्या कुछ बोले? -
एलन मस्क की उड़ने वाली गाड़ी नहीं, इस कार को पसंद करते हैं रेमंड चीफ गौतम सिंघानिया, खुद बताया कारण -
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन
बाल बढ़ाने के लिए दही | Curd For Hair Growth
दही और अंडा - लंबे बालों के लिए दही और अंडे को बालों पर लगाया जा सकता है. इस हेयर मास्क से बालों को मजबूती मिलती है और हेयर ग्रोथ बेहतर होने लगती है. हेयर मास्क बनाने के लिए 2 चम्मच दही में एक अंडा (Egg) डालकर मिला लें. तैयार हेयर मास्क को सिर पर आधा घंटा लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें. हफ्ते में एक बार इस हेयर मास्क को लगाया जा सकता है.
पेट में बंद गैस को इस तरह कर सकते हैं बाहर, घर की ही चीजें आएंगी आपके काम
दही और शहद - इस हेयर मास्क को बनाना बेहद आसान है. ना सिर्फ बाल बढ़ाने बल्कि बालों को मुलायम बनाने में इस हेयर मास्क का असर दिखता है. एक कप दही लेकर उसमें 2 चम्मच शहद डाल लें. इस हेयर मास्क को बालों की जड़ों से सिरों तक 20 मिनट लगाकर रखने के बाद धोकर हटा लें.
अंडा, दही और शहद - बालों का झड़ना (Hair Fall) रोकने में इस हेयर मास्क का अच्छा असर दिखता है. हेयर मास्क बनाने के लिए 6 से 7 चम्मच दही लेकर उसमें 2 चम्मच शहद और एक अंडा डालें. मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और बालों पर लगाएं. 20 से 25 मिनट बाद बाल धोकर साफ करें. बाल मुलायम बनते हैं और बालों को मजबूती भी मिलती है.
दही और बेसन - इस मिश्रण को चेहरे पर लगाया जाए तो टैनिंग दूर हो जाती है और बालों पर लगाया जाए तो ड्राई बालों (Dry Hair) की दिक्कत से छुटकारा मिल जाता है. 5 चम्मच दही लेकर उसमें 5 चम्मच ही बेसन मिला लें. अब इस मिश्रण में ऑलिव ऑयल डालकर पेस्ट तैयार करें. बालों पर स्कैल्प से सिरों तक इस हेयर मास्क को लगाकर रखने के 15 मिनट बाद बाल धोकर साफ करें. बालों को फायदा मिलता है.
अस्वीकरण: सलाह सहित यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है. यह किसी भी तरह से योग्य चिकित्सा राय का विकल्प नहीं है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें. एनडीटीवी इस जानकारी के लिए ज़िम्मेदारी का दावा नहीं करता है.
Nutritionist के बताए 10 आसान Tips से कभी नहीं बढ़ेगा घटाया हुआ वजनNDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं