Kitne Din Me Cooler Ka Pani Badalna Chahiye: गर्मियों के मौसम में जैसे-जैसे तापमान बढ़ता है कूलर की ठंडी हवा तुरंत राहत देती है. कुछ लोग कूलर में एक बार पानी डालने के बाद कई दिन तक उसी पानी से ठंडी हवा लेते हैं, अगर पानी समय-समय पर न बदला जाए, तो न सिर्फ कूलर की हवा कम हो सकती है और बदबू आ सकती है, बल्कि शरीर कई तरह की बीमारियों का शिकार भी बन सकता है. यहां जानें कितने दिन में कूलर का पानी बदल लेना चाहिए?

कितने दिन में बदलें कूलर का पानी?
गर्मियों के मौसम में पानी जल्दी गर्म और गंदा हो जाता है, जिसके कारण इसमें बैक्टीरिया, मच्छरों के अंडे और बदबू पैदा होने का खतरा रहता है. यही कारण है अपने आपको बीमारियों से दूर रखने के लिए 2 से 3 के अंदर पानी बदल लेना चाहिए.
क्या आपका कूलर पूरा दिन चलता है?
अगर आपका कूलर रोजाना कई घंटे चलता है, तो आप हर 2 दिन में पानी चेंज कार लेना अच्छा है क्योंकि जितना ज्यादा कूलर चलेगा पानी उतना जल्दी खराब होगा.
क्या आपका कूलर काम चलता है?
अगर आप कम कूलर चलते हैं, तो हर 2 दिन में पानी जरूर बदलें.
कूलर का पानी क्यों बदलना चाहिए?
- पुराना पानी बदबू पैदा कार सकता है.
- गंदे पानी में मच्छरों का प्रकोप बढ़ सकता है.
- अगर आप समय-समय पर पानी बदलते हैं, तो कूलिंग बेहतर हो सकती है.
- गंदे पानी से एलर्जी हो सकती है.
- साफ पानी का इस्तेमाल करने से कूलर लंबे समय तक सही रहता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं