Smartphone Performance Tips: आज के समय में हम फोन के इतने आदि हो गए हैं, कि इसके बिना मानों हमारे आधे काम अधूरे हो, क्योंकि आज के दौर में मोबाइल सिर्फ बात करने का जरिया नहीं, बल्कि हमारी पूरी दुनिया है. लेकिन सोचिए, आपको कोई जरूरी ईमेल भेजना हो या किसी को पेमेंट करनी हो और ऐन वक्त पर आपका फोन हैंग (Hang) हो जाए? ऐसे में दिमाग खराब होना लाजमी है. दरअसल ज्यादातर लोग सोचते हैं कि फोन पुराना हो गया है इसलिए स्लो चल रहा है, लेकिन असल में समस्या फोन के 'सॉफ्टवेयर के बोझ' में होती है. अगर आप इन 4 सेटिंग्स को ठीक कर लेते हैं, तो आपका मोबाइल बिल्कुल नए जैसे चलने लगेगा.
मोबाइल की स्पीड कैसे बढ़ाएं- (Mobile Ki Speed Kaise Badhaye)
1. कैश डेटा-
जैसे हमारे घर में कबाड़ जमा हो जाता है, वैसे ही फोन में ऐप्स इस्तेमाल करते समय 'कैश डेटा' जमा होता रहता है. यह वो फालतू फाइलें होती हैं जिनका कोई काम नहीं होता, लेकिन ये फोन की मेमोरी को घेर लेती हैं.
क्या करें- फोन की सेटिंग्स में जाएं, 'Apps' पर क्लिक करें और जो ऐप्स आप सबसे ज्यादा इस्तेमाल करते हैं उनका 'Clear Cache कर दें. याद रखें, Clear Data न करें, वरना आपको दोबारा लॉगिन करना पड़ेगा.
2. बैकग्राउंड ऐप्स-
जब आप किसी ऐप को बंद कर देते हैं, तब भी वह पीछे (Background) चलता रहता है? ये ऐप्स न सिर्फ आपके फोन की रैम (RAM) खर्च करते हैं, बल्कि बैटरी भी कम करते हैं.
क्या करें- फोन की सेटिंग्स में 'Battery' या 'Developer Options' में जाकर देखें कि कौन से ऐप्स बैकग्राउंड में चल रहे हैं. जो जरूरी नहीं हैं, उन्हें 'Force Stop' कर दें. इससे फोन के प्रोसेसर पर दबाव कम होगा और वह स्मूथ चलेगा.
3. स्टोरेज-
जब फोन की इंटरनल मेमोरी 80% से ज्यादा भर जाती है, तो सिस्टम को काम करने के लिए जगह नहीं मिलती. व्हाट्सएप पर आने वाले गुड मॉर्निंग मैसेज, फालतू वीडियो और डुप्लीकेट फोटो फोन के सबसे बड़े दुश्मन हैं.

Photo Credit: Pexels
क्या करें- हफ्ते में एक बार अपने 'Files' फोल्डर में जाएं और बड़े वीडियो या धुंधली फोटो को डिलीट करें. इसके अलावा, उन ऐप्स को तुरंत हटा दें जिन्हें आपने पिछले एक महीने से इस्तेमाल नहीं किया है.
4. ऑटो-अपडेट-
प्ले-स्टोर की एक सेटिंग होती है जो वाई-फाई मिलते ही अपने आप ऐप्स अपडेट करने लगती है. इससे कई बार फोन अचानक स्लो हो जाता है क्योंकि प्रोसेसर बैकग्राउंड में डाउनलोडिंग और इंस्टॉलेशन में बिजी हो जाता है.
क्या करें- Google Play Store की सेटिंग्स में जाएं और ऑटो-अपडेट ऐप को बंद कर दें. इससे आप अपनी मर्जी से और जरूरत पड़ने पर ही ऐप्स अपडेट करेंगे, जिससे फोन अचानक हैंग होने से बच सकता है.
ये भी पढ़ें- सिर्फ IQ नहीं, रोजमर्रा की ये आदतें बनाती हैं आपको स्मार्ट, चेक करें आप कहां खड़ें हैं
Gurudev Sri Sri Ravi Shankar on NDTV: Stress, Anxiety, से लेकर Relationship, Spirituality तक हर बात
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं