विज्ञापन

Coke Studio के ‘कचौड़ी गली’ गाने ने फिर जगाई बनारस की यादें, काशी जाएं तो इन 5 मशहूर स्वादों का सफर जरूर करें

अगर आप भी बनारस जाने का प्लान बना रहे हैं तो आपको वहां के फेमस लोकल फूड के बारे में जरूर पता होना चाहिए. क्योंकि बनारस सिर्फ मंदिरों, घाटों के लिए ही नहीं बल्कि वहां के खास पकवानों के लिए भी जाना जाता है.

Coke Studio के ‘कचौड़ी गली’ गाने ने फिर जगाई बनारस की यादें, काशी जाएं तो इन 5 मशहूर स्वादों का सफर जरूर करें
बनारस जा रहे हैं तो वहां का लोकल फूड खाए बिना यात्रा मानी जाती है अधूरी. ( Istock)

बनारस जिसका नाम सुनते ही दिमाग में सबसे पहली चीज आती है बनारसी पान, जो पूरी दुनिया में फेमस है. काशी एक धार्मिक नगरी है लेकिन वो सिर्फ मंदिरों, घाटों और आध्यात्मिक माहौल के साथ ही वहां के लोकल खानपान के लिए भी दुनियाभर में मशहूर है. फिर वो चाहे वहां कुल्हड़ में मिलने वाली चाट हो या मलाई से तैयार किया गया स्पेशल मीठा मलइयो, जो सर्दियों में ही मिलता है, लोगों को बेहद पसंद आता है. हाल ही में Coke Studio के नए गाने ‘कचौड़ी गली' ने एक बार फिर से लोगों को बनारस की गलियों और वहां के लाजवाब स्वाद की याद दिला दी है.

कोक स्टूडियों के इस गाने में बनारस की गलियों के  साथ ही वहां की रंगत, खान-पान और परंपरा को दिखाया गया है. जो लोग खाने के दीवाने है इस गाने को सुनने के बाद काशी घूमने का मन वो एक बार फिर से बना सकते हैं. 

बनारस के खाने की बात करें तो वहां का स्ट्रीट फूड सिर्फ स्वाद और पेट नहीं भरता बल्कि वो आपको एक अलग तरह का एक्सपीरियंस भी देता है. सुबह के नाश्ते में मिलने वाली गरमा-गरम कचौड़ी से लेकर शाम की चाट, बनारस की मशहूर पान और घाट पर मिलने वाली लेमन टी, उस शहर की पहचान बन गई हैं.

एक नजर कोक स्टूडियों के इस गाने पर भी नजर ड़ाल लेते हैं - 

Kachaudi Gali (Official Music Video) - Rekha Bhardwaj, Utpal Udit, Khwaab | Coke Studio Bharat

अगर काशी के खाने में इतना जानने के बाद आप भी काशी जाने का प्लान बना रहे हैं तो वहां काशी विश्वनाथ के दर्शन, घाटों की सैर के साथ ही, वहां के फेमस व्यंजनों का स्वाद लेना भी अपनी ट्रैवल लिस्ट में जरूर शामिल करें. तो चलिए जानते हैं बनारस के उन 5 स्वादों के बारे में जिन्हें चखे बिना आपकी काशी यात्रा को अधूरा मान सकते हैं.

1. कचौड़ी-सब्जी: बनारस की सुबह का यादगार नाश्ता

बनारस में सुबह की शुरूआत नाश्ते में अक्सर गरमा-गरम कचौड़ी और मसालेदार आलू की सब्जी के साथ की जाती है. गरमा-गरम तेल से निकली कुरकुरी कचौड़ी के साथ आलू की चटपटी सब्जी का स्वाद सिर्फ वहां के लोकल लोगों को ही नहीं बल्कि वहां आने वाले टूरिस्ट को भी खूब पसंद आता है. काशी में कई पुरानी दुकानों पर आपको सुबह-सुबह लोगों की भीड़ देखने को मिल जाएगी.

2. टमाटर चाट: एक अलग और अनोखा जायका

अगर आपने आज तक सिर्फ आलू, पापड़ी और पत्ता चाट खाई है तो फिर आपको एक बार बनारस की टमाटर चाट का स्वाद जरूर चखना चाहिए. टमाटर चाट का स्वाद आपको हैरान कर देगा. देसी घी में टमाटर, मसालों और चटनी के साथ पकाकर तैयार किया जाता है. फिर इसे मिट्टी के कुल्हड़ में डालकर ऊपर से क्रिस्पी पापड़ी के साथ इस चाट को परोसा जाता है. इसका खट्टा-मीठा और मसालेदार स्वाद लोगों को खूब पसंद आता है. 

3. मलइयो: सर्दियों की खास मिठाई

सर्दियों के दिनों में बनारस की सबसे अनोखी मिठाई मिलती है मलइयो. मलइयो को दूध के झाग के साथ तैयार किया जाता है. ये रूई जैसी हल्की और मुलायम होती है जो मुंह में जाती ही घुल जाती है. इसका स्वाद लोगों को लंबे समय तक याद रहता है.

4. लस्सी

बनारस की लस्सी पूरे देश में मशहूर है. इसकी वजह है इसको खास तरीके से तैयार कर के मिट्टी के कुल्हड़ में परोसा जाता है और ऊपर से मोटी मलाई के साथ बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स इस लस्सी के स्वाद को दोगुना कर देते हैं. गर्मी के मौसम में यह स्वाद और ताजगी का शानदार मेल साबित होती है.

5. बनारसी पान: स्वाद के साथ परंपरा का साथ

बनारस का नाम सुनते ही सबसे पहले जहन में नाम आता है बनारसी पान. पान तो आपको हर कहीं मिल जाता है लेकिन बनारसी पान का अपनी एक खासियत है. ये सिर्फ एक खाने की चीज नहीं होती है, बल्कि ये बनारस शहर की एक सांस्कृतिक पहचान है.

काशी का स्वाद यादों में बस जाता है-

बनारस अपने मंदिरों, घाटों वहां के खानपान और वहां की छोटी-छोटी और पतली-पतली गलियों के लिए भी जाना जाता है. कई लोग बनारस को गलियों का शहर भी कहते हैं. कचौड़ी गली जैसे गानें हमें याद दिलाते हैं कि इस शहर की असली पहचान वहां की संस्कृति और उसके खाने में छिपी हुई है.

ये भी पढ़ें: बनारसी साड़ी खरीदने की सोच रहे हैं तो कहीं लग ना जाए चूना? ऐसे पहचानें असली है या नकली

ये भी पढ़ें: Banaras Famous Foods: बनारस घूमने जाएं, तो बनारसी पान से लेकर कचौरी तक, यहां की इन 7 फेमस डिशेज को चखना न भूलें

इसी पर एक व्‍लोगर ने भी एक वीडि‍यो बनाकर अलग अलग जायकों का यह सफर तय किया. आप चाहें तो फ्लेवर से भरे वीड‍ियो को देख सकते हैं.  

Varanasi Street Food | Banaras Best Food | Breakfast in Varanasi | Bananas Food Tour

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com