विज्ञापन

शेन्ज़ेन क्यों कहलाता है 'इलेक्ट्रॉनिक कैपिटल’? यहां मिलता है मोबाइल का हर छोटा-बड़ा सामान

मोबाइल कवर, चार्जर और ईयरबड्स आखिर कहां बनते हैं? जानें चीन के शेन्ज़ेन शहर के बारे में, जो दुनिया का सबसे बड़ा इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल एक्सेसरीज मार्केट माना जाता है.

शेन्ज़ेन क्यों कहलाता है 'इलेक्ट्रॉनिक कैपिटल’? यहां मिलता है मोबाइल का हर छोटा-बड़ा सामान
मोबाइल के आइटम का सस्ता बाजार

आज के समय में मोबाइल को सेफ रखने के लिए तरह-तरह की चीजें बाजार में आ गई हैं. नया फोन खरीदते समय कवर कौन सा लेना है? टेम्पर्ड ग्लास कौन सा लगवाना है? ये सभी सवाल सबसे पहले दिमाग में आते हैं, लेकिन क्या कभी आपने सोचा है? दुकानों में बड़ी मात्रा में मिलने वाला यह सामान आखिर आता कहां से है?

दुनिया के सबसे बड़े इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल एक्सेसरीज थोक बाजार की बात हो रही हो और चीन का नाम न आए, ऐसा कैसे हो सकता है? चीन का एक शहर जिसे शेन्ज़ेन के नाम से जाना जाता है, इलेक्ट्रॉनिक सामान का मुख्य केंद्र है. यहां आपको फोन से जुड़ी कोई भी चीजें आसानी से मिल जाएंगी.

चीन का सबसे अच्छा इलेक्ट्रॉनिक बाजार कौन सा है?

चीन का सबसे अच्छा इलेक्ट्रॉनिक बाजार कौन सा है?

शेन्ज़ेन को दुनिया की "इलेक्ट्रॉनिककैपिटल" कहा जाता है?

चीन का यह शहर शेन्ज़ेन मोबाइल फोन, चार्जर, ईयरबड्स, स्मार्ट गैजेट्स और अन्य इलेक्ट्रॉनिक चीजों के निर्माण और व्यापार का सबसे बड़ा केंद्र माना जाता है, और ऐसा इसलिए क्योंकि यहां मौजूद विशाल इलेक्ट्रॉनिक मार्केट और फैक्ट्रियां दुनिया भर की कंपनियों और व्यापारियों को सामान सप्लाई करती हैं.

यहां क्या-क्या मिलता है?

  • इस बाजार में आपको,
  • मोबाइल कवर
  • वायरलेस ईयरबड्स
  • डेटा केबल
  • स्मार्ट गैजेट्स
  • चार्जर
  • नए-नए इलेक्ट्रॉनिक चीजें आसानी से मिल जाएंगी. 

क्यों बढ़ रही है मोबाइल एक्सेसरीज की मांग?

आज के समय में मोबाइल हर किसी की जरूरत बन गया है. मजेदार बात यह है कि लोग फोन तो कई साल तक इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन उसका कवर, चार्जर, ईयरफ़ोन और स्क्रीन गार्ड बार-बार बदलते रहते हैं. यही वजह है कि मोबाइल एक्सेसरीज का बाजार हमेशा चलता रहता है और इनकी जरूरत कभी कम नहीं होती.

शेन्ज़ेन मोबाइल एक्सेसरीज मार्केट कब बंद रहता है?

चीन के शेन्ज़ेन के मशहूर हुआकियांगबेई मोबाइल एक्सेसरीज मार्केट में ज्यादातर दुकानें रोज खुलती हैं और आमतौर पर सुबह 9 से 10 बजे से शाम 6 से 8 बजे तक कारोबार होता है. चीनी नववर्ष के दौरान यह बाज़ार कई दिनों के लिए लगभग बंद हो जाता है. 

इसे भी पढ़ें:बार-बार थकान और चक्कर? हो सकती है आयरन की कमी, न्यूट्रिशनिस्ट ने बताएं बड़े कारण

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com