Cheapest Flower Market Delhi: शादी का नाम सुनते ही सबसे पहले जो चीज दिमाग में आती है, वो है खर्चा. खर्चा इसलिए क्योंकि लोग इस खास दिन को यादगार बनाना चाहते हैं. इसके लिए डेकोरेशन भी बहुत मायने रखती है. शादियों का सीजन आ रहा है और अगर आपके घर में या आपकी भी शादी है और अपने हर फंक्शन की डेकोरेशन बेहद खास रखना चाहते हैं वो भी बजट में तो आज का या आर्टिकल आपके लिए ही है. इन दिनों फूलों की डेकोरेशन काफी ट्रेंडिंग मे है, ये क्लासी और रॉयल लुक देती है. लेकिन यही चीज जेब पर भारी पड़ती है. लेकिन अगर आप थोड़ा स्मार्ट बन जाएं तो आप कम बजट में भी इस रॉयल लुक वाली डेकोरेशन को कर सकते हैं. आज हम आपको दिल्ली के पास की ऐसी मार्केट बताएंगे जो आपके बेहद काम आ सकती हैं.
गाजीपुर फ्लॉवर मार्केट
गाजीपुर की फ्लॉवर मार्केट दिल्ली की सबसे बड़ी फूल मंडियों में से एक है. यहां पर आपको हर तरह के देसी और विदेशी फूल मिल जाएंगे वो भी काफी कम कीमत पर. अगर आप सीधे यहां से फूल लेते हैं तो आपका खर्चा आधा हो सकता है. उदाहरण के तौर पर अगर एक गुलाब भी खरीदते हैं तो वो 30-50 रुपए का मिलता है. लेकिन आप इस मार्केट से 200 रूपए में 25 फूलों का बंच खरीद सकते हैं.
ये भी पढ़ें: गर्मियों में साड़ी कैसे पहनें? पसीने को कहें बाय-बाय - ये स्मार्ट ट्रिक्स बनाएंगी आपको समर क्वीन
महरौली फ्लॉवर मार्केट

साउथ दिल्ली में महरौली फ्लॉवर मार्केट में भी फ्रेश फूल काफी सस्ती कीमत पर आसानी से मिल जाते हैं. शादी-ब्याह के मौसम में इस मार्केट में काफी ज्यादा भीड़ होती है, क्योंकि कई लोग यहां से फूल खरीदकर अपने हिसाब से डेकोरेशन करवाते हैं. इसके साथ ही यहां पर मोलभाव भी खूब होता है तो अगर आपको बार्गेनिंग करनी आती है तो आप काफी सस्ते में अपनी शॉपिंग कर के डेकोरेशन के खर्चे को हाफ कर सकते हैं.
आईएनए फ्लॉवर मार्केट
आईएनए फ्लॉवर मार्केट में भी आपको हर वैरायटी के फूल मिल जाएंगे.
तो अब बजट को देखकर अपना मन मारने की जरूरत नहीं है. अगर आप सही तरह से प्लानिंग करते हैं तो आप शादी की डेकोरेशन खर्च 30 से 50% तक कम कर सकते हैं. एक बात का ध्यान रखें कि इन फ्लॉवर मार्केट्स में सुबह जल्दी जाएं.
ये भी पढ़ें: AC नहीं है? कोई टेंशन नहीं! ये Smart Gadgets देंगे ठंडक का एहसास
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं