Chaitra Navratri 2026 Wishes in Hindi: चैत्र नवरात्र का त्यौहार 19 मार्च से शुरू हो रहा है, जो 9 दिनों तक चलेगा. इस दौरान माता के 9 स्वरूपों की पूजा-अर्चना की जाती है, जो शक्ति और आस्था का प्रतीक है. चैत्र नवरात्रि 2026 की शुरुआत 19 मार्च से हो रही है. यह केवल एक व्रत नहीं, बल्कि खुद को रीसेट करने और नई ऊर्जा से भरने का समय है. चैत्र माह की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा से लेकर दशमी के पारण तक, माता के नौ अलग-अलग स्वरूपों की भक्ति का यह उत्सव बाजारों से लेकर सोशल मीडिया फीड तक छाया रहता है. 9 दिनों के इस उपवास और उत्सव के बीच, अगर आप अपने दोस्तों और परिवार को कुछ 'Unique' और 'Vibe' वाले संदेश भेजना चाहते हैं, तो यहाa कुछ बेहतरीन कोट्स और शायरियां दी गई हैं. इस मौके पर अपनों को इन शुभकामना संदेशों से करें विश-
Chaitra Navratri Wishes: Chaitra Navratri Wishes Images, Quotes, Messages, Status, Hardik Shubhkamnaye
Chaitra Navratri 2025 Live Fasting Guide: नवरात्रि व्रत के बाद क्या खाना चाहिए?
नवरात्रि व्रत के बाद क्या खाना चाहिए, ये एक आम सवाल है! व्रत के बाद पाचन तंत्र को आराम देने और शरीर को पोषण देने के लिए हल्का और पौष्टिक खाना खाना चाहिए. यहां कुछ टिप्स हैं:
1. फल और सलाद: ताजे फल और सलाद खाना एक अच्छा विकल्प है. ये पाचन में मदद करते हैं और शरीर को जरूरी विटामिन और मिनरल्स देते हैं.
2. दही और रायता: दही में प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पाचन तंत्र को मजबूत करते हैं. रायता में खीरा, पुदीना, और दही मिलाकर खाना अच्छा रहेगा.
3. सूप: गरम सूप, जैसे कि सब्जी या दाल का सूप, पाचन में मदद करता है और शरीर को हाइड्रेट रखता है.
4. हल्के अनाज: चावल, दलिया या खिचड़ी जैसे हल्के अनाज खाना चाहिए। ये पाचन में आसान होते हैं.
5. नट्स और ड्राई फ्रूट्स: बादाम, काजू, और अखरोट जैसे नट्स और ड्रिफ्रूट्स जैसे कि किसमिस और खजूर खाना अच्छा रहेगा.
Chaitra Navratri 2026 Live Fasting Food:
व्रत के दौरान शरीर को पोषण देने वाले फूड्स जरूर शामिल करें:
फल: केला, सेब, पपीता, अनार.
ड्राई फ्रूट्स: बादाम, काजू, किशमिश.
साबूदाना, कुट्टू, सिंघाड़े का आटा.
दही, दूध और पनीर.
Navratri 2026 Live Maa Shailputri Bhog:
मां शैलपुत्री को घी और दूध से बना भोग बहुत पसंद होता है. यहां दूध और मखाने का हलवा बनाने की एक आसान रेसिपी है. जिसे आप भी घर पर बना सकते हैं:
सामग्री
1 कप- मखाना
4 बड़े चम्मच- घी
2 कप- दूध
आधा कप- चीनी
आधा छोटा चम्मच- इलायची पाउडर
2 बड़े चम्मच- कटे हुए मेवे
बनाने का तरीका
सबसे पहले एक पैन में घी गरम करें और इसमें मखाने डालकर सुनहरा भूरा होने तक भूनें.
इसके बाद भुने हुए मखानों को दरदरा पीस लें.
अब उसी पैन में दूध गर्म करें और मखाने का पाउडर डालें. गाढ़ा होने तक पकाएं.
चीनी, इलायची पाउडर और कटे हुए मेवे डालें. अच्छी तरह मिलाएं और कुछ मिनट के लिए पकाएं.
मखाने का हलवा तैयार है. इसे गर्म या ठंडा परोसें, ऊपर से और मेवे डालकर सजाएं.
फलाहारी होने की वजह से आप इसे व्रत में खा भी सकते हैं.
Navratri 2026 Live Updates: मां शैलपुत्री को लगाएं इस चीज का भोग
नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है. मां शैलपुत्री को गाय का घी अथवा उससे बने पदार्थों का भोग लगाया जाता है. माना जाता है कि मां दुर्गा को गाय के घी से बनी चीजों से अधिक लगाव है. इससे खुश होकर माता अपने भक्तों पर खास कृपा करती है. भोग की रेसिपी केलिए यहां क्लिक करें.
Navratri 2026 Live Updates: नवरात्रि के 9 दिन कौन- सा भोग चढ़ाएं?
मां दुर्गा के भक्त नवरात्रि पर पूरे नौ दिन का व्रत रखते हैं और मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना करते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि नवरात्रि में पहले दिन से लेकर, अंतिम दिन तक मां भगवती को उनका मनपसंद भोग चढ़ाते हैं. किस दिन कौन सा भोग चढ़ाएं जानने के लिए यहां क्लिक करें.
Navratri 2026 Live Updates: नवरात्रि के पहले दिन कौन से रंग के कपड़े पहनने चाहिए?
हर दिन का एक खास रंग होता है? अगर आप उस दिन के हिसाब से कपड़े पहनते हैं, तो न सिर्फ आप स्टाइलिश दिखते हैं, बल्कि ऐसा माना जाता है कि इससे माता रानी भी जल्दी खुश होती हैं. पूरी जानकारी के लिए क्लिक करें.
Chaitra Navratri 2026 Live Bhog Recipes: मां दुर्गा को प्रसाद में गुड़ क्यों चढ़ाया जाता?
शास्त्रों और परंपरा के अनुसार मां दुर्गा को गुड़ सबसे ज्यादा प्रिय है. खासकर मां कालरात्रि सहित सभी नौ देवियों को गुड़ चढ़ाने की मान्यता है. माना जाता है कि ऐसा करने से मां की कृपा प्राप्त होती है. पूरी स्टोरी यहां पढ़ें.
Chaitra Navratri 2026 Live Bhog Recipe:
आज 19 मार्च को नवरात्रि का पर्व प्रारंभ हो गया है. इस साल नवरात्रि का पर्व 19 मार्च, से 27 मार्च तक मनाया जाएगा. नवरात्रि पर मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन यानी प्रतिपदा तिथि पर कलश स्थापना या घटस्थापना (Ghatasthapana 2026) की जाती है. नवरात्रि के पहले दिन मां दुर्गा के स्वरूप मां शैलपुत्री की पूजा का विधान है. इस दिन माता को गाय के दूध और घी से बनी चीजों का भोग लगाया जाता है. इस दिन के लिए भोग रेसिपी यहां देखें.
Navratri 2026 Wishes in Hindi Live Updates:
मां की भक्ति में जो लीन हो जाता है,
उसका हर दर्द कहीं खो जाता है.
नवरात्रि में जो सच्चे मन से पुकारे,
मां का आशीर्वाद उसे जरूर मिलता है.
चैत्र नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं.
Navratri 2026 Wishes in Hindi Live Updates:
जय माता दी, जय माता दी,
तेरी महिमा सबसे बड़ी.
दीन-दुखियों की तू है सहारा,
तेरे बिना कौन हमारा.
चैत्र नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं.
Navratri 2026 Wishes in Hindi Live Updates:
शक्ति रूपेण संस्थिता
हर कण में मां विराजे
जिसने मां को सच्चे दिल से पुकारा
उसके जीवन के दुख भागे.
Navratri Wishes in Hindi Live Updates: नवरात्रि के लिए बेस्ट विशेज
जय अम्बे गौरी, मैया जय श्यामा गौरी,
तेरे चरणों में है सारी दुनिया की डोरी.
चैत्र नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं.
Chaitra Navratri 2026 Wishes Images Live Updates: नवरात्रि पर एक दूसरे को भेजने के लिए शुभकामना संदेश
मां की भक्ति में जो लीन हो जाता है,
उसका हर दर्द कहीं खो जाता है.
नवरात्रि में जो सच्चे मन से पुकारे,
मां का आशीर्वाद उसे जरूर मिलता है.
चैत्र नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं...
Navratri 2026 Wishes LIVE: चैत्र नवरात्रि के लिए शुभकामना संदेश
मां की आराधना का ये पावन समय,
आपके जीवन में खुशियों का हरदम रहे संगम.
हर मनोकामना हो पूरी आपकी,
यही है माता रानी से हमारी विनती.
चैत्र नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं...
Happy Navratri Wishes LIVE: नवरात्रि पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
ना ही गिनकर दिया है, ना ही तौलकर दिया है
मां ने जिसे भी दिया है, दिल खोल कर दिया है...
नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं...
Navratri Wishes in Hindi Live Updates: हैप्पी चैत्र नवरात्रि 2026
चांद की चांदनी, शरद की बहार,
फूलों की खुशबू, अपनों का प्यार.
शुभ नवरात्रि.
Navratri 2026 Wishes in Hindi Live Updates:
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, दुआ है मेरी,
कि माँ के आशीर्वाद से पूरी हो हर इच्छा तेरी.
Navratri 2026 Wishes in Hindi Live:
दीप जलते रहें, मन से मन मिलते रहें,
गिले-शिकवे भुलाकर, सब खुशियों से मिलते रहें.
शुभ नवरात्रि.
Navratri Wishes in Hindi Live Updates:
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, दुआ है मेरी,
कि माँ के आशीर्वाद से पूरी हो हर इच्छा तेरी.
शुभ नवरात्रि.
Navratri Wishes in Hindi Live Updates: चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं
नवरात्रि के इस पावन पर्व पर, दुआ है मेरी,
कि माँ के आशीर्वाद से पूरी हो हर इच्छा तेरी.
शुभ नवरात्रि.

Navratri Wishes in Hindi Live Updates:
जगत पालनहार है माँ, मुक्ति का धाम है माँ,
हमारी भक्ति का आधार है माँ, सबकी रक्षा करती है माँ.
शुभ नवरात्रि.
Navratri 2026 Short Message Hindi Live Updates:
नवरात्र पर भक्ति और प्रेरणा वाले छोटे 10 मैसेज
- शक्ति की साधना का यह पर्व आपके जीवन में साहस लेकर आए.
- माँ शैलपुत्री आपके जीवन में स्थिरता और संकल्प की शक्ति दें.
- इस नवरात्रि, ईर्ष्या और क्रोध का त्याग कर प्रेम का दीप जलाएं.
- माता का आशीर्वाद उस धूप की तरह है जो हर अंधेरे को मिटा देती है.
- श्रद्धा भाव से जो पुकारे, माँ दौड़ी आती है उसके द्वारे.
- हिंदू नववर्ष और चैत्र नवरात्रि आपके जीवन में सुख-समृद्धि के नए द्वार खोले.
- माँ के नौ रूप हमें सिखाते हैं कि नारी शक्ति ही संसार का आधार है.
- उपवास केवल अन्न का नहीं, बल्कि बुरे विचारों का भी करें. शुभ नवरात्रि.
- जैसे माँ हर बच्चे का ख्याल रखती है, वैसे ही कुदरत सबका भला करे.
- चैत्र की पावन बेला, खुशियों का लगा है मेला. जय माता दी.
पग-पग में फूल खिलें, ख़ुशी आपको इतनी मिले,
दुखों से कभी न हो सामना, यही है मेरी नवरात्रि की शुभकामना.
माँ की शक्ति का वास हो, संकटों का नाश हो,
हर घर में सुख-शांति का वास हो.
शुभ नवरात्रि.

लाल चुनरी, माँ का दरबार, महक उठा है आज सारा संसार. कदम चूमे खुशियां आपकी, मुबारक हो आपको नवरात्रि का त्योहार.
Happy Navratri 2026
9 दिन, 9 रूप और ढेर सारी पॉजिटिविटी. इस चैत्र नवरात्रि, आपके जीवन में गुड वाइब्स और माता का आशीर्वाद बना रहे. शुभ नवरात्रि.
Chaitra Navratri 2026 Short Message Live:
1. नवरात्रि की शुरुआत, नई ऊर्जा के साथ. शुभ नवरात्रि.
2. इस नवरात्रि, अपने अंदर की शक्ति को पहचानें. Happy Navratri.
3. सात्विक भोजन, शांत मन और ढेर सारी दुआएं. चैत्र नवरात्रि की बधाई.
4. Let the festive vibes begin! चैत्र नवरात्रि की मंगलकामनाएं.
5. नौ दिन, नौ रूप और अनंत आशीर्वाद. जय माता दी.
6. इस नवरात्रि, खुद को 'रिसेट' और 'रिचार्ज' करें.
7. बुराई पर अच्छाई की जीत का जश्न. शुभ नवरात्रि 2026.
8. आपके जीवन में भक्ति और शक्ति का संतुलन बना रहे.
9. माता रानी का आशीर्वाद आपके 'करियर' और 'लाइफ' को रोशन करे.
10. नई शुरुआत, नई उम्मीदें. चैत्र नवरात्रि की ढेर सारी शुभकामनाएं.