विज्ञापन
This Article is From Nov 28, 2017

नाभ‍ि में तेल लगाने से होते हैं ये 5 फायदे

आर्यवेद में ऐसा माना गया है कि नाभि हमारे शरीर की सभी क्रियाओं को नियंत्रित करती है. इसीलिए नाभि पर तेल लगाने से शरीर को कई तरीकों से फायदा मिलता है.

नाभ‍ि में तेल लगाने से होते हैं ये 5 फायदे
बेली बटन पर तेल लगाने के फायदे
  • कील मुहांसों को करे खत्म
  • चेहरा बनाए ग्लोइंग
  • जोड़ों के दर्द में दे आराम
नई दिल्ली: क्या आपको मालूम है कि बेली बटन यानी नाभि पर तेल लगाने से कई फायदे मिलते हैं? शरीर के इस हिस्से पर रोज़ाना रात को सोने से पहले और सुबह नहाने के बाद तेल लगाने से स्किन से जुड़ी परेशानियां खत्म होती हैं. साथ ही ये रोजमर्रा की हेल्थ परेशानियों से भी राहत दिलाता है. आर्यवेद में ऐसा माना गया है कि नाभि हमारे शरीर की सभी क्रियाओं को नियंत्रित करती है. इसीलिए नाभि पर तेल लगाने से शरीर को कई तरीकों से फायदा मिलता है. यहां जानिए पांच फायदों के बारे में कि क्यों आपको रोज़ाना नाभि पर तेल लगाना चाहिए. 

ये भी पढ़ें - रोज़ाना रात को एक ग्लास दूध और गुड़ खाने से होते हैं ये फायदे...​

1. कील मुहांसे करे खत्म
चेहरे के कील मुहांसों को खत्म करने के लिए आप क्या-क्या नहीं करते. तमाम क्रीम्स से लेकर ट्रीटमेंट्स तक, सभी कुछ आज़मा लेते हैं. लेकिन रोज़ाना एक बूंद नीम ऑयल को नाभि पर लगाकर सोने से चेहरे के ये कील मुंहासे कुछ ही हफ्तों में गायब हो जाते हैं. अगर आप भी चेहरे की खूबसूरती बढ़ाना चाहते हैं और दाग-धब्बों को खत्म करना चाहते हैं तो नीम ऑयल को रोज़ाना बेली बटन पर लगाएं. इसके साथ ही ऐसा करने से चेहरे के सफेद धब्बे भी कम हो जाते हैं. 

ये भी पढ़ें - क्या आपको भी Love Bites पसंद हैं? तो पहले ये पढ़ें​

2. चेहरा बनाए ग्लोइंग
रोज़ाना गुलाबों जैसे निखरी और ग्लोइंग चेहरे के लिए अब आपको कुछ ज़्यादा करने की ज़रूरत नहीं. बल्कि एक बूंद बादाम तेल को बेली बटन पर लगाएं और हर दिन दमकता चेहरा पाएं. 

3. फटे होंठों को बनाए मुलायम और जोड़ों के दर्द में दे आराम
सर्दियां आते ही सबसे बड़ी परेशानी होती है फटे होंठ और जोड़ों में दर्द. फटे होंठों के लिए आफ लिप बाम के अलावा सिर्फ रात को एक बूंद सरसों का तेल नाभि पर लगाएं. इससे आपको जोड़ों के दर्द में भी आराम मिलेगा.  

4. मुलायम त्वचा के लिए
अगर आपको सॉफ्ट, मुलायम और बेबी स्किन चाहिए तो रोज़ाना रात को घी नाभि पर लगाएं. अगर घी गाय के दूध से बना हो तो और भी बेहतर. इसे लगाने से आपको कुछ ही दिनों में त्वचा में बदलाव दिखने लगेगा.  

5. फटी त्वचा
सर्दियों में फटे होंठों के साथ त्वचा भी रूखी हो जाती है. ड्राय स्किन की वजह से गाल, माथा, आंखों सभी जगह से स्किन खींचने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता हो तो रोज़ाना मॉइश्चराइज़ तो लगाएं ही उनसे साथ ही रात को नाभि पर नारियल तेल भी लगाएं.  

देखें वीडियो - खाने में अदरक शामिल करने के फायदे
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Belly Button
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com