विज्ञापन

Bathroom Cleaning Tips: बारिश में बाथरूम से आ रही है बदबू? पानी में मिलाकर डालें ये 4 चीजें, मिनटों में आएगी ताजगी

बारिश के मौसम में सीलन और नमी के कारण बाथरूम में बदबू दूर करने के लिए एक बाल्टी या बड़े बर्तन में पानी लें. इसमें बेकिंग सोडा, सफेद सिरका, नींबू का रस और थोड़ा-सा नमक मिला दें. इस घोल की मदद से बाथरूम की बदबू को दूर किया जा सकता है.

Bathroom Cleaning Tips: बारिश में बाथरूम से आ रही है बदबू? पानी में मिलाकर डालें ये 4 चीजें, मिनटों में आएगी ताजगी
बाथरूम की बदबू दूर करने के लिए क्या करें
file photo

बारिश का मौसम भले ही गर्मी से राहत लेकर आता हो, लेकिन इसके साथ घर में सीलन, नमी और बदबू जैसी समस्याएं भी बढ़ जाती हैं. सबसे ज्यादा असर बाथरूम पर देखने को मिलता है, जहां ड्रेन और नालियों से आने वाली बदबू पूरे घर का माहौल खराब कर सकती है. नमी बढ़ने के कारण बैक्टीरिया और फंगस भी तेजी से पनपने लगते हैं, जिससे साफ-सफाई बनाए रखना मुश्किल हो जाता है. अगर आप भी मानसून में बाथरूम की बदबू से परेशान हैं, तो कुछ आसान घरेलू चीजों की मदद से मिनटों में ताजगी ला सकते हैं और बैक्टीरिया की समस्या को भी काफी हद तक कम कर सकते हैं.

बाथरूम की बदबू कैसे दूर करें

बारिश के मौसम में सीलन और नमी के कारण बाथरूम में बदबू दूर करने के लिए एक बाल्टी या बड़े बर्तन में पानी लें. इसमें बेकिंग सोडा, सफेद सिरका, नींबू का रस और थोड़ा-सा नमक मिला दें. सभी चीजों को अच्छी तरह घोल लें ताकि मिश्रण तैयार हो जाए. इस घोल को बाथरूम की नाली में धीरे-धीरे डालें. इसके बाद बचा हुआ मिश्रण फर्श और कोनों में भी फैला दें. इस घोल को कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें और फिर पानी से धो लें.

इससे कैसे फायदा मिलता है

बेकिंग सोडा बदबू को सोखने के लिए जाना जाता है. वहीं सिरका जमी हुई गंदगी को ढीला करने में मदद करता है. नींबू का रस ताजगी देने के साथ प्राकृतिक सफाई का काम करता है, जबकि नमक गंदगी हटाने में सहायक माना जाता है. इन चारों का मिश्रण बाथरूम को साफ और फ्रेश रखने में मदद कर सकता है.

बारिश में बदबू क्यों बढ़ती है?

बारिश के मौसम में हवा में नमी अधिक होती है. इसका असर बाथरूम पर भी पड़ता है, जहां पानी और सीलन की वजह से बैक्टीरिया और फंगस तेजी से बढ़ सकते हैं. इसके चलते ही बाथरूम से बदबू आने लगती है. ऐसे में कुछ घरेलू उपाय के साथ-साथ कुछ अन्य चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी है. जैसे- बाथरूम में रोज कुछ समय के लिए वेंटिलेशन रखें, फर्श पर पानी जमा न होने दें, हफ्ते में कम से कम एक बार ड्रेन की सफाई करें और एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें.

यह भी पढ़ें:- Hair Care Tips: बाल लंबे, घने और काले चाहिए, नहाने से 1 घंटा पहले दही में ये 3 चीज मिलाकर लगा लें 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bathroom Cleaning Hacks, Bathroom Cleaning Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com