विज्ञापन

बारिश में जूतों से आने वाली बदबू को मिनटों में दूर करेंगे ये 4 टिप्स

बारिश का मौसम आते ही हमें गर्मी से तो राहत मिलती है लेकिन, कई अन्य समस्याएं परेशानी का सबब बन जाती हैं और उन्हीं में से एक है जूतों से आने वाली बदबू. अगर आप भी इस समस्या से राहत पाना चाहते हैं, तो इस आर्किटल में बताए टिप्स आजमाएं.

बारिश में जूतों से आने वाली बदबू को मिनटों में दूर करेंगे ये 4 टिप्स
क्या आपके जूतों से भी आ रही है सड़न जैसी बदबू? आजमाएं ये नुस्खे!
NDTV

​क्या कभी आपके साथ ऐसा हुआ है कि आप किसी दोस्त के घर गए या किसी जरूरी मीटिंग में पहुंचे, और जैसे ही आपने अपने जूते उतारे, वहां अजीब सी सड़न वाली बदबू फैल गई, जिससे आपको शर्मिंदगी का सामना करना पड़ा. दरअसल, बारिश के दिनों में हवा में नमी बहुत बढ़ जाती है. जब हमारे पैर पसीने से भीगते हैं या जूतों में बाहर का पानी चला जाता है, तो वहां बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. यही बैक्टीरिया जूतों में से भयंकर बदबू आने का असली कारण हैं.

​अगर आप भी इस परेशानी से जूझ रहे हैं, तो टेंशन न लें और किचन और घर में मौजूद इन चीजों का स्तेमाल कर इस समस्या से रहात पा सकते हैं. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं वो टिप्स.

जूतों की बदबू को दूर करने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय-

​1. बेकिंग सोडा- 

किचन में मौजूद ​बेकिंग सोडा सिर्फ केक फुलाने के काम नहीं आता, बल्कि यह बदबू सोखने का भी राजा है. अगर आपके जूतों से बहुत तेज स्मेल आ रही है, तो रात को सोने से पहले दोनों जूतों के अंदर एक-एक चम्मच बेकिंग सोडा छिड़क दें. रातभर में यह जूतों की सारी नमी और गंदी बदबू को पूरी तरह सोख लेगा. सुबह उठकर जूतों को अच्छे से झाड़ लें या साफ कर लें. आपके जूते बिल्कुल फ्रेश हो जाएंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

बेकिंग सोडा से जूतों की बदबू को दूर कर सकते हैं. (Image NDTV) 

.​2. सूखी चाय की पत्ती- 

​चाय पीना सबको पसंद है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सूखी चाय की पत्ती बदबू को दूर भगाने में कितनी असरदार है? इसके लिए आप इस्तेमाल किए हुए टी-बैग्स को सुखाकर भी ले सकते हैं या फिर नॉर्मल सूखी चायपत्ती को किसी पतले कपड़े में बांधकर पोटली बना सकते हैं. इन टी-बैग्स या पोटली को कुछ घंटों के लिए जूतों के अंदर रख दें. चायपत्ती में मौजूद तत्व बैक्टीरिया को खत्म करते हैं और जूतों को महका देते हैं.

​3. पुराना अखबार- 

​बारिश के दिनों में जूतों को सुखाना सबसे बड़ा टास्क होता है. अगर आपके जूते हल्के गीले हैं, तो पुराने अखबार को मोड़कर जूतों के अंदर भर दें. अखबार जूतों के अंदर की सारी नमी को बहुत तेजी से सोख लेता है. जब अखबार गीला हो जाए, तो उसे बदलकर दूसरा सूखा अखबार रख दें. इससे जूते जल्दी सूखेंगे और उनमें बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया नहीं पनप पाएंगे.

​4. धूप और हवा- 

​भले ही बारिश के मौसम में धूप कम निकलती है, लेकिन जब भी थोड़ी सी भी धूप खिले, अपने जूतों को बाहर जरूर रखें. सूरज की रोशनी नेचुरल सैनिटाइजर का काम करती है. यह जूतों के अंदर छिपे कीटाणुओं और फंगस को जड़ से खत्म कर देती है, जिससे बदबू आने का चांस ही नहीं रहता.

ये भी पढ़ें- नेलपेंट सूख गई फेंके नहीं, अपनाएं ये 5 मिनट वाला ट्रिक, नई खरीदने की नहीं पड़ेगी जरूरत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shoe Smell Problem, Shoe Hacks In Hindi, ​Rainy Season Fungus Removal
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com