विज्ञापन

घर की बालकनी भर जाएगी हरी और लाल मिर्चों से, बस फॉलो कर लें ये 6 स्टेप्स, घर पर आसानी से उगा सकेंगे मिर्च!

Mirch Kaise Ugaye Gamle Mein: आज हम आपके साथ कुछ ऐसे घरेलू और असरदार उपाय शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से कम खर्चे में पौधे को मिर्चों से लाद सकते हैं. यहां जानें करना क्या होगा?

घर की बालकनी भर जाएगी हरी और लाल मिर्चों से, बस फॉलो कर लें ये 6 स्टेप्स, घर पर आसानी से उगा सकेंगे मिर्च!
Mirch Kaise Lagaen

Mirch Kaise Ugaye Gamle Mein: महंगी से महंगी खाद का इस्तेमाल करने के बाद भी कई बार  मिर्च के पौधे में फूल तो आते हैं पर फल बनने से पहले ही गिर जाते हैं. अगर आप भी कुछ ऐसा अनुभव कर चुके हैं, तो यह स्टोरी आपके लिए ही है. आज हम आपके साथ कुछ ऐसे घरेलू और असरदार उपाय शेयर करने वाले हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से कम खर्चे में पौधे को मिर्चों से लाद सकते हैं. यहां जानें करना क्या होगा?

Latest and Breaking News on NDTV

क्या-क्या चाहिए होगा?

मिर्च का पौधा उगाने के लिए आपको किचन में मौजूद कुछ चीजें जैसे दाल का पानी, केले के छिलके, इसके अलावा लकड़ी की राख की जरूरत पड़ेगी. चलिए जानते हैं अब स्टेप बाय स्टेप क्या करना होगा?

क्या करना होगा?

घना कैसे बनाएं: अगर आप चाहते हैं कि आपका मिर्च का पौधा ज्यादा झाड़ीदार बने और उस पर खूब सारी मिर्चें लगें, तो पिंचिंग कार्बन बिल्कुल न भूलें. आपको करना बस इतना होगा कि जब पौधा कम से कम 6 से 8 इंच का हो जाए, तो उसकी सबसे ऊपर वाली टहनी को उंगलियों की मदद से तोड़ देना है. ऐसे करने से पौधा लंबा नहीं बढ़ेगा, बल्कि अपनी शाखाएं फैला लेगा, जिससे मिर्च गिरने के बजाय लगी रहेंगी.

फ्री में बनाएं नाइट्रोजन: पौधे को नाइट्रोजन देने के लिए आपको बाजार नहीं जाना पड़ेगा, जब भी आप घर पर दाल बनाएं, उसको ढोते समय उस पानी को फेंकें नहीं, उसे सीधे पौधे की जड़ों में डाल दें. ऐसा करने से पौधे की ग्रोथ को बढ़िया तरीके से बढ़ाता है. यह स्टेप आपको पिंचिंग करने के कम से कम 10 करना होगा, जब पौधे को नई पत्तियां और टहनियां विकसित करने के लिए नाइट्रोजन की जरूरत होगी.

फास्फोरस से पौधा होगा मजबूत: पौधा लगाने के कम से कम 20 दिन बाद वह थोड़ा बड़ा हो जाता है. ऐसे में उसकी मजबूती बनाए रखने के लिए फास्फोरस देना अच्छा माना जाता है. इसके लिए आप केले के सूखे छिलकों का पाउडर मिट्टी में मिलाएं, चाहें तो छिलकों को पानी में भिगोकर लिक्विड खाद भी बना सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

सरसों की खली है जरूरी: मिर्च के पौधा के लिए सरसों की खली बेहद फायदेमंद मानी जाती है. कम से कम 2 से 3 लीटर पानी में मुट्ठीभर सरसों की खली को दो दिन भिगोकर रख दें. अब इस पानी को पानी को थोड़ा और पतला करके पौधे में डालें.

पोटाश के लिए लकड़ी की राख : पोटाश के लिए आप लकड़ी की राख का उपयोग कर सकते हैं. राख को पानी में मिलाकर मिट्टी में डालें, इससे मिर्च की गुणवत्ता और तीखापन दोनों बढ़ते हैं. अगर आप सूखी राख पत्तियों पर छिड़कते है इससे कीड़े दूर रहते हैं.

कितनी धूप और पानी देना है: मिर्च के पौधे को रोज कम से कम 5–6 घंटे की धूप दें और मिट्टी में हल्की नमी रखें, लेकिन पानी भरने न दें.

इसे भी पढ़ें: ये 4 संकेत बताते हैं समय से पहले बूढ़े हो रहे आपके दांत, जानें इन्हें जवां और मजबूत बनाए रखने के 5 बेस्ट तरीके

लेखक के बारे में
img
Diksha Soni
Sub-Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mirch Kaise Ugaye Ghar Par, Hari Mirch Kaise Ugaye Ghar Par, Mirch Kaise Ugaye Gamle Mein, How To Grow Chillies At Home, Mirch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com