विज्ञापन

बच्चे या पति, महिलाओं को कौन देता है ज्यादा स्ट्रेस? स्टडी में जो सामने आया, जानकर सिर चकरा जाएगा

अक्सर, महिलाएं शिकायत करती हैं कि उनके बच्चों के पिता उनके पार्टनर होने की बजाय बच्चों की तरह बिहेव करते हैं. क्या आप जानते हैं कि हाल ही में हुई एक स्टडी में एख ऐसा खुलासा हुआ है जिसको जानकर आपका सिर भी चकरा जाएगा.

बच्चे या पति, महिलाओं को कौन देता है ज्यादा स्ट्रेस? स्टडी में जो सामने आया, जानकर सिर चकरा जाएगा
Mother Wellness: महिलाओं को कौन देता है ज्यादा स्ट्रेस?

Why Husbands Stress Women More Than Children: आपने सुना होगा जब किसी महिला से उसके बच्चों के बारे में पूछो तो अपने बच्चों में अपने पति को भी गिनती है. भले ही ये आपको मजाक लगता होगा, लेकिन हाल में ही हुई एक स्टडी में ये बात सामने आई है कि महिलाएं अपने बच्चों से ज्यादा पति की वजह से स्ट्रेस में रहते हैं.

टुडे द्वारा किए गए एक एक्सक्लूसिव सर्वे में 7000 महिलाओं से ये सवाल किया गया. स्टडी में पाया गया कि महिलाओं का औसत तनाव स्तर 10 में से 8.5 तक पहुंच गया. हैरानी की बात यह है कि 46% महिलाओं ने माना कि उनके पतियों की वजह से उन्हें बच्चों की तुलना में ज्यादा स्ट्रेस होता है.

पति क्‍यों बन रहे महिलाओं में तनाव के मुख्य कारण (Why Husbands Stress Women More Than Children)

अक्सर, महिलाएं शिकायत करती हैं कि उनके बच्चों के पिता उनके पार्टनर होने की बजाय बच्चों की तरह बिहेव करते हैं. महिलाएं कहती हैं कि मां का तनाव पिता के तनाव से बिल्कुल अलग होता है, और जब पार्टनर से एकमत न हो पाने पर आप समझ ही सकते हैं कि ज्यादा स्ट्रेस हो सकता है.

आगे क्या होगा इसको लेकर होने वाले स्ट्रेस के साथ ही महिलाओं को हर दिन होने वाले कामों की और पैरेंटिंग को लेकर ज्यादा स्ट्रेस रहता है. बच्चे को अच्छी तरह से बड़ा करने को लेकर उनकी छोटी-छोटी चीजों का स्ट्रेस उन पर ज्यादा होता है. सर्वे के अनुसार, मां को सबसे ज्यादा स्ट्रेस इस बात का होता है कि दिन में इतने काम होते हैं कि उन्हें पूरा करने के लिए प्रॉपर टाइम ही नहीं मिल पाता है.

ये भी पढ़ें: दुनियाभर में आज भी जिंदा हैं महिलाओं से जुड़ी ये प्रथाएं, सुनकर आपके भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे...

सर्वे में यह भी सामने आया कि जिन महिलाओं के पार्टनर हैं, उनमें से लगभग तीन-चौथाई का कहना है कि बच्चों की देखभाल और घर के ज्यादातर काम वही संभालती हैं. वहीं हर पांच में से एक मां का कहना है कि पार्टनर से पूरी मदद न मिलना उनके हर रोज के स्ट्रेस का एक बड़ा  कारण है.

घर के काम के साथ बाहर के काम को मैनेज करना आसान नहीं होता है. लेकिन वो घर पहुंच कर बच्चों और घर के काम करती हैं. वहीं उनके पार्टनर आराम करते हैं. ये सभी चीजें स्ट्रेस की वजह बनते हैं. 

महिलाएं स्ट्रेस से बचने के लिए क्या करें? (How can women reduce stress?)

Latest and Breaking News on NDTV
  • अपने पार्टनर से आराम से बैठकर बात करें और खुद को आने वाली परेशानियां बताएं और उनसे मदद के लिए कहें. इससे रिलेशन भी बेहतर होगा और आपके बीच की अंडरस्टैंडिंग भी बेहतर होगी. 
  • स्ट्रेस कम करने के लिए आप कोई ग्रुप ज्वाइन कर सकती हैं या फिर काउंसलर से भी मिल सकते हैं. 
  • खुद के लिए समय निकालें. योग, एक्सरसाइज, मेडिटेशन करें. 
  • घर और बच्चों के काम को एक-दूसरे में बांटे. हर किसी को पता हो कि उसका क्या काम है. 

इस स्टडी से पता लगता है कि आज के समय में महिलाओं के ज्यादा स्ट्रेस में रहने की वजह है उनके और उनके पार्टनर के बीच कामों को लेकर असमान बंटवारा. एक पर सारा बोझ आ जाना उनके लिए ज्यादा तनावपूर्ण हो जाता है. 
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com