विज्ञापन

बिना केमिकल घर पर बनाए आयुर्वेदिक साबुन, चेहरे का सारा कालापन म‍िनटों में हो जाएगा साफ

साबुन बनाने के लिए कौन सी सामग्री चाहिए? फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने दो अलग-अलग तरीकों से साबुन बनाने का तरीका बताया है. ये साबुन पूरी तरह से केमिकल से फ्री होने वाली हैं. आइए जानते हैं इसका स्टेप-बाय-स्टेप तरीका-

बिना केमिकल घर पर बनाए आयुर्वेदिक साबुन, चेहरे का सारा कालापन म‍िनटों में हो जाएगा साफ
साबुन बनाने की एक विधि क्या है?
(Photo Credit: YouTube)

साबुन का इस्तेमाल हर कोई रोज ही करता है. ऐसे में आप चाहें, तो अपने घर पर बड़ी ही आसानी से खुद भी साबुन बना सकते हैं. इससे आपका हर महीने का खर्च भी कुछ कम हो जाएगा, घर पर साबुन बनाते समय आप अपनी पसंद की चीजें इसमें मिला सकते हैं, साथ ही ये साबुन पूरी तरह से केमिकल से भी फ्री होगी. फेमस इंटरनेट पर्सनैलिटी पूनम देवनानी ने अपने यूट्यूब चैनल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने दो अलग-अलग तरीकों से साबुन बनाने का तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

घर पर साबुन कैसे बनाएं? 

  • पूनम देवनानी कहती हैं, साबुन बनाने के लिए आपको करीब 60 से 75 ग्राम साबुन बेस की जरूरत होगी. बाजार में साबुन का बेस आसानी से मिल जाता है. 
  • इसे चाकू की मदद से छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और एक कटोरी में कर लें.
  • अब, एक बर्तन में पानी गर्म करें. इसके अंदर साबुन के बेस वाली कटोरी रख दें. ऐसा करने से बेस अच्छी तरह पिघल जाएगा. 
  • इसके बाद एक आलू लेकर उसे कद्दूकस कर लें. कद्दूकस किए हुए आलू को किसी साफ कपड़े में डालकर, दबाकर उसका रस निकाल लें. 
  • अब, पिघले हुए साबुन बेस में करीब एक चम्मच दूध डालें. इसके बाद आलू का रस, आधा चम्मच एलोवेरा जेल और आधा चम्मच हल्दी डालें. 
  • आप चाहें, तो इसमें थोड़ा बादाम तेल और विटामिन ई कैप्सूल भी मिलाया जा सकता है.
  • इन सभी चीजों को साबुन के बेस में अच्छी तरह मिला लें. जब सारी चीजें अच्छे से मिल जाएं, तो इस मिश्रण को साबुन के मोल्ड में डाल दें.
  • अगर आपके पास साबुन का मोल्ड नहीं है तो आप घर में मौजूद पेपर कप, डिस्पोजेबल ग्लास या छोटी कटोरी में भी इसे डाल सकते हैं. जमने के बाद आपकी साबुन इस्तेमाल करने के लिए तैयार हो जाएगी.
टमाटर से भी बना सकते हैं साबुन
  • दूसरे साबुन के लिए करीब 100 ग्राम साबुन बेस लें और उसे छोटे टुकड़ों में काटकर पिघला लें.
  • अब, एक टमाटर को अच्छी तरह धो लें. इसे बारीक पीसकर कपड़े की मदद से इसका रस निकाल लें. 
  • टमाटर के रस में आधा चम्मच चंदन पाउडर, आधा चम्मच नारियल तेल और आधा चम्मच एलोवेरा जेल डालें. आप इसमें 1 से 2 विटामिन ई कैप्सूल भी मिला सकते हैं.
  • सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाएं. इसके बाद इस मिश्रण को छान लें, ताकि चंदन के मोटे कण अलग हो जाएं. 
  • अब, इसे पिघले हुए साबुन बेस में डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
  • मिश्रण तैयार होने के बाद इसे सिलिकॉन मोल्ड में डाल दें. सिलिकॉन मोल्ड न हो तो किसी साफ छोटे कंटेनर का इस्तेमाल किया जा सकता है. साबुन को कुछ समय के लिए बाहर रखकर जमने दें.
  • इस तरह आपकी दूसरी साबुन भी तैयार हो जाएगी. 
घर पर बने साबुन को ऐसे रखें

पूनम देवनानी बताती हैं, घर पर बनाए गए साबुन में बाजार के साबुन की तरह प्रिजर्वेटिव नहीं डाले जाते हैं. ऐसे में ये जल्दी खराब हो सकती है. इसलिए साबुन को हमेशा थोड़ा ही बनाएं, साथ ही इसे ऐसी जगह रखें जहां पानी जमा न हो. इससे साबुन जल्दी गलने और खराब होने से बच सकता है.

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- Retinol लगाने का सही तरीका क्या है? स्किन एक्सपर्ट ने बताया चेहरे पर लगाने से पहले जान लें ये 5 जरूरी बातें

यह भी पढ़़ें- बालों से डैंड्रफ पूरी तरह कैसे साफ करें? एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com