How To Make Mogra Perfume: गर्मी के मौसम में पसीना और उससे आने वाली बदबू कई लोगों के लिए बड़ी परेशानी बन जाती है. ऐसे में लोग महंगे परफ्यूम (Perfume) का सहारा लेते हैं, लेकिन उनमें मौजूद केमिकल स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं. अगर आप एक आसान, सस्ता और नेचुरल विकल्प ढूंढ रहे हैं, तो मोगरा के फूलों से बना परफ्यूम एक बेहतरीन ऑप्शन है. इसकी खुशबू हल्की, सुकून देने वाली और लंबे समय तक टिकने वाली होती है. सबसे अच्छी बात यह है कि इसे आप घर पर ही बिना ज्यादा मेहनत के तैयार कर सकते हैं.
मोगरा परफ्यूम बनाने के लिए सामग्री- (Ingredients For Making Mogra Perfume)
- ताजे मोगरा के फूल- 1 कप
- पानी- 1 कप
- नारियल या बादाम का तेल- 1 से 2 चम्मच
- गुलाब जल- 1 चम्मच (वैकल्पिक)
- स्प्रे बोतल- 1

यह भी पढ़ें- Homemade Face Wash: केमिकल नहीं, किचन की इन चीजों से बनाएं नेचुरल फेसवॉश, स्किन रहेगी साफ और सॉफ्ट
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
मोगरा परफ्यूम बनाने की विधि- (How To Make Mogra Perfume)
- सबसे पहले मोगरा के फूलों को अच्छी तरह साफ कर लें. अब इन्हें हल्का सा मसल लें ताकि इनकी खुशबू बाहर निकल सके.
- इसके बाद एक पैन में पानी डालें और उसमें ये फूल डाल दें. अब इसे धीमी आंच पर 10 से 15 मिनट तक गर्म करें. ध्यान रखें कि पानी उबलने न लगे, सिर्फ हल्का गर्म हो ताकि फूलों की खुशबू धीरे-धीरे पानी में घुल जाए.
- जब पानी में अच्छी खुशबू आने लगे, तो गैस बंद कर दें और इसे ठंडा होने के लिए रख दें. ठंडा होने के बाद इस मिश्रण को छान लें, ताकि फूल अलग हो जाएं और सिर्फ खुशबूदार पानी बच जाए.
- अब इस पानी में नारियल या बादाम का तेल मिलाएं. इससे खुशबू ज्यादा देर तक टिकेगी. अगर आप चाहें तो इसमें गुलाब जल की कुछ बूंदें भी डाल सकते हैं, जिससे परफ्यूम की महक और फ्रेश हो जाएगी. अब इस तैयार मिश्रण को एक साफ स्प्रे बोतल में भर लें.
इस्तेमाल करने का तरीका- (How To Use Mogra Perfume)
इस परफ्यूम को नहाने के बाद शरीर के पल्स पॉइंट्स जैसे कलाई, गर्दन और कानों के पीछे लगाएं. इससे खुशबू लंबे समय तक बनी रहती है. आप इसे कपड़ों पर भी हल्का स्प्रे कर सकते हैं.
इन बातों का रखें ध्यान
हमेशा ताजे फूलों का इस्तेमाल करें ताकि खुशबू अच्छी आए. परफ्यूम को ठंडी और सूखी जगह पर रखें. अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है, तो इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट जरूर करें.
यह नेचुरल मोगरा परफ्यूम आपको पूरे दिन ताजगी और हल्की खुशबू का एहसास देता है, वह भी बिना किसी केमिकल के.
Watch Video: Jalebi History: जानिए कहां और कब बनी थी पहली जलेबी, जानिए इसका इतिहास | Read
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं