April Fool's Day 2026: अप्रैल के महीने का इंतज़ार पूरे साल रहता है क्योंकि यह महिना खुद मजे और हंसी से शुरू होता है. कल 1 अप्रैल है, ऐसे में अप्रैल फूल डे को और मजेदार बनाने के लिए क्यों न कुछ नया किया जाए? आज हम आपके साथ कुछ ऐसे प्रैंक आइडियाज और फनी जोक्स शेयर करने वाले हैं, जिन्हें अपने परिवार या दोस्तों को भेजकर माहौल को और मजाकिया बनाया जा सकता है. यहां जानें इस दिन को और फनी बनाने के लिए क्या करना होगा?
दोस्तों और परिवार के साथ मस्ती करने के लिए बेहतरीन प्रैंक
नमक वाली चाय का ड्रामा: किसी अपने को कहें कि आपने उनके लिए स्पेशल चाय बनाई है. चाय असली ही देना, लेकिन उन्हें बोलें कि इसमें चीनी नहीं, थोड़ा नमक डाल दिया है. उनका रिएक्शन देखने लायक होगा.
उलटा रिमोट प्रैंक: रिमोट के सेंसर पर टेप लगा दें. ऐसा करने से लोग TV बदलते-बदलते थक जाएंगे, लेकिन चैनल नहीं बदलेगा और फिर फिर उनका यह रिएक्शन देखने लायक होगा.
फूड कलर वाला दूध: साधारण दूध में थोड़ा पिंक या ग्रीन फूड कलर डाल दें. जब परिवार पूछे, “यह क्या है?, बस बोलना “एक नई हेल्दी ड्रिंक ट्राय कर रहा/रही थी.”
वॉलपेपर प्रैंक: दोस्त के फोन के वॉलपेपर पर टूटी हुई स्क्रीन की तस्वीर लगा दें, उन्हें लगेगा कि उनकी स्क्रीन खराब हो गई है.

April Fools' Day 2026 Wishes
- Happy April Fools' Day! आज उन लोगों को याद करो, जो पूरे साल बिना तारीख देखे ही मज़ाक करते रहते हैं.
- आपको इस खास दिन की शुभकामनाएं… भगवान आपको इतनी अक्ल दे कि आप कम से कम आज तो धोखा न खाएं!
- Happy April Fool! हंसते रहिए, क्योंकि आपके जैसे लोग दुनिया को कम से कम एक रीजन तो देते हैं मुस्कुराने का।
- आज का दिन उन लोगों के नाम, जो पूरे साल हमें हंसाते हैं… और खुद भी पता नहीं होता कैसे.
- Happy April Fools' Day! आपकी खुशी उतनी ही genuine हो, जितनी आज की तारीख!
April Fools' Day 2026 Funny Jokes
आज 1 अप्रैल है… ध्यान रखना,
लोग मज़ाक भी करेंगे और अपनी बेवकूफी भी साबित करेंगे.
Happy April Fools' Day!
आज के दिन तो हवा भी सोच-समझकर भरो, कहीं कोई बेवकूफ न बन जाए.
आज अपने उन दोस्तों को याद करो…
जो बिना कैलेंडर देखे 365 दिन April Fool रहते हैं.
1 अप्रैल पर सिर्फ एक ही सलाह,
अगर कोई आपको बहुत प्यार से बुला रहा है… समझ जाओ कुछ गड़बड़ है.
Happy April Fool!
आज गलती से भी किसी पर भरोसा मत करना…
फिर रोना मत, “मुझे कैसे बेवकूफ बना दिया.”
इसे भी पढ़ें: स्वाद में कड़वा लेकिन सेहत का खज़ाना, जानें गर्मियों में क्यों खाना चाहिए करेला!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं