विज्ञापन

खुद को भूलकर रिश्ते नहीं निभाए जा सकते, फोन चार्जर के उदाहरण से समझिए रिलेशनशिप की जरूरी बात

अंकुर वारिकू ने बताया कि एक रिलेशनशिप में खुद को कभी भी फॉर ग्रांटेड नहीं लें. अगर अपने लिए समय नहीं निकालेंगे, तो हमेशा दूसरों को ही समय देते रहेंगे और धीरे-धीरे खुद को खो बैठेंगे.

खुद को भूलकर रिश्ते नहीं निभाए जा सकते, फोन चार्जर के उदाहरण से समझिए रिलेशनशिप की जरूरी बात
फोन चार्जर के उदाहरण से समझिए रिश्तों की जरूरी बात
Photo Credit: NDTV

Relationship Tips: एक अच्छे और खुशहाल रिलेशनशिप में एक-दूसरे के लिए एफर्ट्स करना काफी ज्यादा जरूरी होता है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि रिश्ते में सिर्फ एक व्यक्ति ही लगातार कोशिश करता है. वह अपने पार्टनर को समय देने, उनकी जरूरतों का ख्याल रखने और रिश्ते संभालने में इतना ज्यादा बिजी हो जाता है कि खुद के लिए समय निकालना ही भूल जाता है. इसी कारण कई बार रिश्तों की नींव हिलने लगती है और लड़ाई-झगड़े होकर रिश्ता टूट जाता है. इसी को लेकर कंटेंट क्रिएटर और मोटिवेशनल स्पीकर अंकुर वारिकू (Ankur Warikoo) ने अपने इंस्टाग्राम से एक वीडियो शेयर किया है और चार्जर का उदाहरण देते हुए जरूरी बात समझाई है. 

फोन चार्जर के उदाहरण से समझिए रिश्तों की जरूरी बात

वीडियो में अंकुर वारिकू कहते हैं, 'मान लीजिए कोई व्यक्ति आपके पास आता है और कहता है, 'मेरे फोन की बैटरी खत्म होने वाली है, क्या आप मुझे अपना चार्जर दे सकते हैं?' तब आप उसे अपना चार्जर दे देते हैं और उसका फोन चार्ज होने लगता है.' इसके आगे उन्होंने कहा 'आप देख रहे होते हैं कि आपके अपने फोन की बैटरी धीरे-धीरे कम हो रही है, लेकिन आप खुद से कहते हैं, 'कोई बात नहीं, उसका फोन तो चार्ज हो रहा है.' कुछ ही देर में उसका फोन 100 परसेंट चार्ज हो जाता है और वह व्यक्ति वहां से चला जाता है. इसके बाद वह व्यक्ति फिर आपसे तभी बात करता है, जब उसके फोन की बैटरी दोबारा 2 परसेंट पर पहुंच जाती है और उसे फिर से चार्जर की जरूरत होती है.'

अंकुर आगे कहते हैं 'सुनने में यह अजीब लगता है, है ना? असल जिंदगी में आप ऐसा कभी नहीं करेंगे'. इसके बाद अंकुर इस उदाहरण को रिलेशनशिप से जोड़ते हुए समझाते हैं कि रिश्तों में अक्सर लोग यही करते हैं. उन्होंने कहा 'कोई आपके पास आता है और कहता है कि खुद से पहले मुझे रखो, अपनी सारी एनर्जी मुझे दे दो, अपना पूरा समय और ध्यान मुझे दे दो और आप ऐसा करने लगते हैं'.

'धीरे-धीरे खुद को खो बैठेंगे'

अंकुर निष्कर्ष निकालते हुए कहते हैं कि इसी तरह खुद को कभी भी फॉर ग्रांटेड नहीं लेना चाहिए. अगर अपने लिए समय नहीं निकालेंगे, तो हमेशा दूसरों को ही समय देते रहेंगे और धीरे-धीरे खुद को खो बैठेंगे. ऐसे में अगर आप रिलेशनशिप में हैं तो पार्टनर के लिए एफर्ट्स करने के साथ-साथ अपने लिए भी समय जरूर निकालें.

यह भी पढ़ें: रिश्ते में चाहिए खुशी और भरोसा? सोशल मीडिया पर कपल्स पोस्ट न करें ये 4 चीजें

यह भी पढ़ें: तुम्हारे पास मेरे लिए समय ही नहीं, बिजी लाइफ में पार्टनर को टाइम नहीं दे पा रहे? ये 4 काम करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Relationship Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com