जनवरी का महीना अब खत्म होने को है और इसी के साथ प्यार का महीना फरवरी शुरू होने वाला है. हवाओं में घुले इश्क को महसूस करने और इस वैलेंटाइन डे के लिए कुछ स्पेशल प्लान करने का वक्त आ गया है. अपने स्पेशल वन के साथ आप कैंडल लाइट डिनर पर जा रहे हों या फिर सनसेट के समय यॉट की सवारी करने का प्लान हो आप इस दिन के लिए अपने स्पेशल लुक को लेकर प्लान करना न भूलें. एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने रेड हॉट ड्रेस में परफेक्ट वैलेंटाइन डे लुक क्रिएट कर रही हैं. एक्ट्रेस का ये लुक प्रैक्टिकली सेलिब्रिटी वैलेंटाइन डे फैशन की परिभाषा है.
-
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
बदलती दुनिया, बदलते रिश्ते और वो मुद्दे जो दुनिया की तकदीर तय करते हैं... देखिए NDTV World Summit -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
रेड फुल स्लीव ड्रेस
अपनी फिल्म गहराइयां के प्रमोशन में जुटीं एक्ट्रेस अनन्या पांडे को हाल ही में रेड कलर की फुल स्लीव ड्रेस में देखा गया, जिसमें फ्लावर डिटेल्स ऐड किए गए हैं. नीचे की ओर से बिल्कुल फिट इस ड्रेस में अनन्या पांडे बेहद हॉट एंड बोल्ड नजर आ रही हैं. रेड कलर की इस ड्रेस के साथ एक्ट्रेस ने ब्लैक प्वाइंटेड हील्स कैरी किया है. खुले बालों और स्मोकी आइज के साथ अनन्या पांडे ने अपने लुक को कंप्लीट किया है.
रेड हॉट गाउन
इसके पहले भी अनन्या पांडे को अपने फेवरेट रेड कलर में फ्लेमेंको गाउन पहने देखा गया था. रेड कलर की रफल्स वाली इस ड्रेस में अनन्या का अमेजिंग लुक नजर आया. हॉल्टर नेकलाइन, कटआउट डिटेल्स और बैंडेड वेस्ट वाली इस ड्रेस में एक्ट्रेस का कर्वी फिगर परफेक्टली फ्लॉन्ट हो रहा था. एक साइड से हाई स्लिट के साथ रफल्स वाली इस ड्रेस को पहने अनन्या पांडे ने स्लीक बन, रेड लिप्स और स्ट्रैपी हील्स के साथ अपने लुक को पूरा किया.
रेड कैजुअल लुक
अनन्या पांडे को लाल रंग से कितना गहरा लगाव है ये हम पहले भी देख चुके हैं. हाल में अपनी फेवरेट फ्रेंच फाइज का स्वाद चखती अनन्या ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी, जिसमें वे लेदर पैंट के साथ रेड ब्रालेट पहने नजर आई थीं. ओपेन हेयर और लूप ईयररिंग्स के साथ अनन्या पांडे ने अपने लुक को फिनिश किया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं