कोरोनावायरस (Coronavirus) के विश्वभर में फैल जाने के कारण अधिकतर देशों में लॉकडाउन कर दिया गया है. सभी देशों के लिए यह एक मुश्किल वक्त है क्योंकि कोरोनावायरस (Covid-19) के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. ऐसे में लोगों के लिए उनके लीडर्स का सपोर्ट इस वक्त सबसे अधिक जरूरी है. इसी बीच थाइलैंड के राजा महा वजिरलॉन्गकोर्न (Maha Vajiralongkorn) जर्मनी (Germany) के एक होटल में सेल्फ आइसोलेशन में चले गए हैं.
जर्मनी के टैब्लोइड बिल्ड की रिपोर्ट के मुताबिक 67 वर्षीय राजा वजिरलॉन्गकोर्न ने लोकल डिस्ट्रिक्ट काउंसिल से पर्मिशन लेने के बाद जर्मनी के बवारिया में स्थित ग्रैंड होटल सोनेंबिचेल को बुक किया है. राजा वजिरलॉन्गकोर्न ने पूरा होटल बुक किया है, जहां वह 20 महिलाओं और कई सारे सरवेंट्स के साथ रह रहे हैं. हालांकि, यह नहीं पता चल पाया है कि होटल में उनके साथ उनकी 4 में कोई पत्नी रह रही हैं या नहीं.
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
इसके साथ ही इस क्षेत्र में स्थित अन्य सभी होटलों को बंद कर देने का आदेश दिया गया है, लेकिन एक प्रवक्ता ने कहा कि ग्रैंड होटल सोनेंबिचेल एक अपवाद है क्योंकि ''वहां पर केवल एक ही महमान अपने समूह के साथ रह रहा है''. जर्मनी में राजा के लग्जरी आइसोलेशन की वजह से थाइलैंड के लोग खुश नहीं हैं.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, मलेशिया के राजा और रानी के सेल्फ आइसोलेशन में जाने के बाद थाइलैंड के राजा ने भी सेल्फ आइसोलेशन में रहने का फैसला किया. हालांकि, मलेशिया के राजा अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह और उनकी पत्नी टुंकू अज़ीज़ाह अमीना मैमुनाह इस्कंदर्याह को कोरोनावायरस नहीं हुआ है. दोनों राजा और रानी ने केवल सुरक्षा के पहलू को देखते हुए आइसोलेशन में रहने का फैसला किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं