बॉलीवुड एक्ट्रेस अदा शर्मा (Adah Sharma) को अपने एक्सपेरिमेंटल फैशन के लिए जाना जाता है. इसी बीच उन्होंने एक बार फिर फैशन के साथ नया एक्सपेरिमेंट किया है और इस वजह से सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल, मंगलवार को मुंबई में हुए एक ईवेंट में वह व्हाइट ड्रेस में नजर आईं. हालांकि, इसके साथ उन्होंने बदन पर सितारे लपेटे हुए थे. दरअसल, उन्होंने अपनी आंखों के नीचे, कॉलरबोन और हाथ पर गैलेक्सी इंस्पायर्ड पेंट कर रखा था.
इंस्टाग्राम पर उन्होंने इस ईवेंट से अपनी तस्वीर भी शेयर की हैं. इन तस्वीरों को शेयर करते हुए अदा ने लिखा, ''मैं आपके सामने अपना बदन पर सितारें लपेटे हुए वर्जन पेश कर रही हूं''.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि, अधिकतर लोगों को उनका यह बदन पर सितारें लपेटे हुए अंदाज कुछ खास पसंद नहीं आया. वहीं उनके गाउन की बात करें तो वह व्हाइट कलर के गाउन में नजर आईं थी. इस गाउन में हाई स्लिट था और कमर पर कटआउट डिटेल्स थीं.

अदा के इस अंदाज पर किसी ने उन्हें ट्रोल करते हुए एलियन कहा तो किसी ने उनकी तुलना अवतार (फिल्म) से की. एक यूजर ने लिखा, ''आप एलियन क्यों बनी हो''. कुछ यूजर्स ने तो उनकी तुलना मार्वल सीरीज में नजर आई नेब्यूला से भी की.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं