विज्ञापन

कितनी भी गर्मी क्यों न हो, नहीं फटेगा AC, अगर फॉलो कर लिया ये आसान सा रूल

AC Blast Safety Tips: हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कई घटनाएं घटी हैं. गलत इस्तेमाल, ठीक से रखरखाव न करना, या बिजली की खराबी की वजह से AC फटने या आग लगने जैसी खतरनाक घटनाएं हो सकती हैं.

कितनी भी गर्मी क्यों न हो, नहीं फटेगा AC, अगर फॉलो कर लिया ये आसान सा रूल
AC में ब्लास्ट क्यों होता है?

AC Blast Safety Tips: गर्मियों में तापमान बढ़ने के साथ-साथ, ज्यादातर घरों में एयर कंडीशनर (AC) जरूरी हो गए हैं. हालांकि आजकल एसी में आग लगने की भयानक घटनाएं लगातार सामने आ रही है. हाल में दिल्ली के विवेक विहार में एसी फटने से 9 लोगों की मौत हो गई. इसके पहले भी हाल के दिनों में दिल्ली-एनसीआर में ऐसी कई घटनाएं घटी हैं. गलत इस्तेमाल, ठीक से रखरखाव न करना, या बिजली की खराबी की वजह से AC फटने या आग लगने जैसी खतरनाक घटनाएं हो सकती हैं. आइए समझते हैं कि एसी में आग लगने के कारण क्या होते हैं और किस तरह इस तरह की घटना से बचा जा सकता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI

एसी में आग लगने के कारण | Causes of AC Fire

  • बिजली के शॉर्ट सर्किट या खराब वायरिंग
  • गैस का रिसाव या दबाव का बढ़ना
  • सही तरीके से रखरखाव न होना और बंद फिल्टर
  • घटिया या खराब पुर्जों का इस्तेमाल

एसी में ब्लास्ट होने से कैसे बचाएं? | How To Prevent An AC Blast?

एसी को ब्लास्ट होने से बचाने का एक तरीका सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो के मुताबिक एसी में ब्लास्ट की वजह इसका ओवरहीट होना है. वीडियो के मुताबिक एसी में ब्लास्ट होने से बचाने के लिए आपको 25-45 का रूल अपनाना चाहिए.

क्या है 25-45 रूल?

25-45 का रूल कहता है कि चाहे गर्मी कितनी भी तेज हो, आपको एसी का टेम्प्रेचर 25 से कम पर सेट नहीं करना चाहिए. वहीं हर 3-4 घंटे बाद आपको एसी 45 मिनट के लिए ऑफ करके रखना चाहिए. इससे एसी ओवरलोड या ओवरहीट नहीं होगा और एसी में आग लगने की गुंजाइश कम होगी. बिना किसी ब्रेक के लगातार इस्तेमाल करने से सिस्टम ज्यादा गर्म हो सकता है. AC को समय-समय पर बंद करते रहें ताकि वह ठंडा हो सके. AC को बहुत कम तापमान पर लंबे समय तक चलाने से बचें. बेहतर कंट्रोल के लिए टाइमर या स्मार्ट सेटिंग्स का इस्तेमाल करें.

वार्निंग साइंस पर ध्यान दें

  • चेतावनी के संकेतों पर ध्यान दें
  • आपका AC खराब होने से पहले अक्सर शुरुआती संकेत देता है.
  • अजीब आवाजें या कंपन
  • जलने जैसी गंध
  • सर्किट ब्रेकर का बार-बार ट्रिप होना
  • कूलिंग की क्षमता में अचानक कमी आना   

इसे भी पढ़ें: कूलर से आती है गंदी बदबू? बस एक बार कर लें ये काम, मिनटों में दूर होगी बदबू!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com