विज्ञापन

शरीर की गंदगी को बाहर निकाल फेंक देंगे ये 7 आयुर्वेद उपाय, जानें 1 हफ्ते में फुल बॉडी कैसे करें डिटॉक्स

Natural Ways To Detox The Body: शरीर को सेहतमंद रखने और बीमारियों से बचने के लिए समय-समय पर बॉडी को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है. इस आर्टिकल में जानें खुद को कैसे करें डिटॉक्स.

शरीर की गंदगी को बाहर निकाल फेंक देंगे ये 7 आयुर्वेद उपाय,  जानें 1 हफ्ते में फुल बॉडी कैसे करें डिटॉक्स
Body Detox Tips: बॉडी डिटॉक्स करने का तरीका. (AI Generated Image)

Body Ko Detox Kaise Kare Gharelu Upay: जैसे ही गर्मियों का मौसम शुरू होता है, शरीर में कई तरह की दिक्कतें बढ़ने लगती हैं. चेहरे पर मुंहासे, एलर्जी होना, पाचन संबंधी समस्याएं और बालों का झड़ना आम हो जाता है. गर्मियों में ये सभी परेशानियां पेट से शुरू होती है और बहुत कम लोग जानते हैं कि उनके पीछे का कारण हमारे शरीर के अंदर ही छिपा है. शरीर के अंदर जमी गंदगी कई रोगों को जन्म देती है. ऐसे में शरीर को डिटॉक्स करना बेहद जरूरी है. आज हम गर्मियों में शरीर को डिटॉक्स करने के आसान तरीके लेकर आए हैं, जिससे कुछ ही दिनों में शरीर की सारी गंदगी खुद-ब-खुद बाहर निकल जाएगी.

Latest and Breaking News on NDTV

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये तरीके- (These 7 Things To Cleanse your Body Naturally)

1. नींबू पानी-

आयुर्वेद के मुताबिक दिनचर्या में बदलाव के साथ ही शरीर की स्थिति को सुधारा जा सकता है. इसके लिए रोजाना 6 चीजें करनी जरूरी है, जो बहुत ही आसान है. पहला काम सुबह उठते ही गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीना चाहिए. यह चर्बी को कम करने में मदद करता है और मेटाबॉलिज्म को दुरुस्त करता है. यह शरीर से टॉक्सिन निकालने में भी मदद कर सकता है.

2. एलोवेरा जेल- 

पानी के साथ एक चम्मच ताजा एलोवेरा जेल को मिलाकर पीएं. इसका सेवन शरीर को डिटॉक्सिफिकेशन की प्रक्रिया को तेज करता है और शरीर में जमा गदंगी हटने लगती है.

Latest and Breaking News on NDTV

3. फल-

नाश्ते में ढेर सारे फल. सुबह का नाश्ता फल से शुरू होना चाहिए. सुबह खाली पेट एक कटोरा फल खाएं. इसके साथ ही दलिया और ओट्स को भी अपनी मील में शामिल करें. इस सभी आहार में भरपूर फाइबर होता है, जो पाचन की प्रक्रिया को आसान बनाता है.

4. सलाद- 

खाने से पहले सलाद का सेवन. दोपहर के भोजन से पहले एक प्लेट सलाद लें और आधे घंटे बाद भोजन करें. 

5. प्रोटीन और फाइबर- 

भोजन में प्रोटीन और फाइबर की मात्रा अधिक रखें. यह सभी चीजें पचाने में आसान होती हैं और शरीर को भी पूरा पोषण मिलता है.

6. लाइट डिनर-

रात का खाना हमेशा हल्का करें. कोशिश करें की रात का भोजन हमेशा 7 बजे से पहले ही खा लें. देर रात भोजन करने से बचें, क्योंकि रात के समय पाचन अग्नि मंद होती है और खाना पचने में काफी समय लगता है.

7. ईसबगोल और दूध- 

ईसबगोल के साथ दूध. रात के समय गुनगुने दूध के साथ ईसबगोल मिलाकर लें. इससे सुबह पेट अच्छे से साफ होगा. यह सभी स्टेप्स एक हफ्ते करने से पूरा शरीर डिटॉक्स हो जाएगा.

ये भी पढ़ें- हक्का नूडल्स में हक्का का मतलब क्या है? जानिए नॉर्मल नूडल्स से ये कैसे अलग है

फेफड़ों का कैंसर कितने तरह का होता है? लंग कैंसर के प्रकार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com