विज्ञापन

तवे का जंग और कालापन मिनटों में हो जाएगा गायब, इन 5 जबरदस्त घरेलू नुस्खों से चमकेगा शोरूम जैसा नया

How To Clean Rusty Tawa: क्या आप जानते हैं कि जंग लगे तवे को कैसे आसानी से साफ कर सकते हैं? यहां हम कुछ कारगर घरेलू तरीके बता रहे हैं, जो तवे को बिल्कुल नए जैसा चमका सकते हैं. तो चलिए जानते हैं आपको क्या करना है...

तवे का जंग और कालापन मिनटों में हो जाएगा गायब, इन 5 जबरदस्त घरेलू नुस्खों से चमकेगा शोरूम जैसा नया
Tawa Cleaning Hacks: तवे को साफ करने के कारगर घरेलू नुस्खे. (AI Image)

Tips Cleaning a Rusted Griddle: रसोई में इस्तेमाल होने वाला लोहे का तवा सिर्फ एक बर्तन नहीं, बल्कि रोज की जरूरत है. रोटी, पराठा, डोसा या चीला, सब कुछ इसी पर बनता है. लेकिन, लगातार इस्तेमाल सही तरीके से सफाई न करना और नमी के संपर्क में रहने की वजह से तवे पर जंग जमने लगती है. कई लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं, लेकिन जंग लगे तवे पर बना खाना सेहत के लिए सही नहीं माना जाता. यही वजह है कि तवे को समय-समय पर साफ करना और जंग हटाना जरूरी हो जाता है. अच्छी बात यह है कि इसके लिए महंगे प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं पड़ती, घर में मौजूद कुछ साधारण चीजों से ही तवा दोबारा चमकाया जा सकता है.

जंग लगे तवे को साफ करने के घरेलू उपाय (Home Remedies for Cleaning a Rusted Griddle)

1. नमक, बेकिंग सोडा और सिरका का कमाल

अगर तवे पर जिद्दी जंग जम गई है, तो यह तरीका सबसे असरदार माना जाता है. तवे पर एक-एक चम्मच नमक और बेकिंग सोडा डालकर फैला दें. इसके ऊपर थोड़ा सिरका डालते ही झाग बनने लगेगा. यह रिएक्शन जंग की परत को ढीला कर देता है. कुछ मिनट बाद स्क्रबर से रगड़ने पर जमी गंदगी आसानी से हट जाती है.

ये भी पढ़ें: दिल्ली की इन 3 मार्केट में मिलती हैं सबसे सस्ती किताबें, स्टूडेंट्स के लिए किसी खजाने से कम नहीं

Latest and Breaking News on NDTV

2. नींबू और नमक से करें नेचुरल क्लीनिंग

तवे पर नमक छिड़ककर नींबू का रस डालें और उसी नींबू के छिलके से तवे को रगड़ें. नींबू में मौजूद सिट्रिक एसिड जंग और चिकनाई को हटाने में मदद करता है. करीब 10 मिनट रगड़ने के बाद तवा साफ हो जाता है.

3. सिरका से डीप क्लीनिंग

अगर जंग बहुत ज्यादा है, तो तवे पर सिरका डालकर 1 से 2 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद स्क्रबर से अच्छी तरह साफ करें. पुरानी और मोटी जंग भी धीरे-धीरे निकलने लगती है.

ये भी पढ़ें: 100 रुपए में जीन्स, 70 में शॉर्ट्स, दिल्ली की इस मार्केट में मिलती है सबसे सस्ती जीन्स, मेट्रो से 5 मिनट दूर

4. बेकिंग सोडा पेस्ट का इस्तेमाल

lतवे पर हल्की जंग या जमी गंदगी के लिए बेकिंग सोडा में थोड़ा पानी मिलाकर पेस्ट बनाएं. इसे तवे पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें और फिर स्क्रब करें. इससे सतह साफ और स्मूद हो जाती है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Image

5. आलू से भी हट सकती है जंग

यह तरीका थोड़ा अलग जरूर है, लेकिन असरदार है. आधा कटा आलू लें, उस पर थोड़ा डिश सोप लगाएं और तवे पर रगड़ें. आलू में मौजूद नेचुरल एसिड जंग को ढीला करने में मदद करता है.

ये भी पढ़ें: दीवारों में सीलन से परेशान? प्लंबर बुलाने से पहले 2 मिनट में करें एल्युमिनियम फॉयल टेस्ट, तुरंत पता चलेगा लीकेज का राज!

ये गलती न करें:

कई लोग तवा धोने के बाद उसे गीला ही छोड़ देते हैं. यही आदत जंग लगने की सबसे बड़ी वजह बनती है. पानी की नमी से लोहे में ऑक्सिडेशन शुरू हो जाता है, जिससे धीरे-धीरे नारंगी रंग की परत दिखने लगती है.

तवे को साफ करने के बाद उसे हल्का गर्म करें और उस पर थोड़ा तेल लगाकर 5 से 10 मिनट तक गरम करें. इससे तवे पर एक प्रोटेक्टिव लेयर बनती है और जंग दोबारा जल्दी नहीं लगती.

अगर इन आसान तरीकों को रेगुलर अपनाया जाए, तो लोहे का तवा सालों तक बिना जंग के इस्तेमाल किया जा सकता है और खाना भी सुरक्षित रहता है.

ये भी पढ़ें: घर में अचानक दिखें ये 5 चीजें? समझ जाएं, आसपास हो सकता है सांप

150 रुपए में सिल्क साड़ी, भारत के 3 बाजार जहां मिलती हैं सबसे सस्ती साड़ियां!

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com