विज्ञापन

5-7 साल का एज गैप शादी के लिए क्यों माना जाता है बेस्ट? रिसर्च में सामने आई वजह

शादी में सही एज गैप कितना होना चाहिए? जानिए 5-7 साल के अंतर के फायदे, रिश्ते में समझ और प्यार बढ़ाने के आसान टिप्स.

5-7 साल का एज गैप शादी के लिए क्यों माना जाता है बेस्ट? रिसर्च में सामने आई वजह
शादी की कर रहे हैं प्लानिंग, तो जानिए पार्टनर से कितना होना चाहिए एज गैप. (Image-AI)

शादी जीवन का एक बेहद अहम फैसला होता है. आमतौर पर देखा जाता है कि शादीशुदा जोड़ों में पति, पत्नी से कुछ साल बड़ा होता है. ये उम्र का अंतर अलग-अलग हो सकता है, और इसी वजह से सवाल उठता है कि खुशहाल शादीशुदा जीवन के लिए सही एज गैप कितना होना चाहिए? रिसर्च के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच 5 से 7 साल का अंतर सामान्य और सही माना जाता है. अगर उम्र का अंतर बहुत ज्यादा हो जाए, तो सोच और लाइफस्टाइल में फर्क के कारण रिश्ते में दिक्कतें आ सकती हैं. वहीं, जिन कपल्स की पसंद-नापसंद और इंट्रेस्ट मिलती-जुलती होती हैं, उनकी शादी ज्यादा समय तक टिकती है.

Latest and Breaking News on NDTV

एक जैसे शौक

जैसे पसंदीदा टीवी शो, फिल्में देखना, बाहर खाना या घूमना ये रिश्ते को मजबूत बनाते हैं. हालांकि, शादी और उम्र का रिश्ता थोड़ा जटिल भी होता है. सलाह दी जाती है कि 25 साल से कम उम्र के पुरुषों से शादी न करें, क्योंकि इस उम्र में वो जिम्मेदारियों को संभालने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं होते. वहीं, 21 साल की उम्र के आसपास महिलाएं पुरुषों की तुलना में ज्यादा समझदार मानी जाती हैं.

1-2 साल का गैप

अगर पति-पत्नी के बीच उम्र का अंतर बहुत कम यानी 1-2 साल का हो, तो झगड़े ज्यादा हो सकते हैं. इसकी वजह यह है कि दोनों एक ही लाइफ स्टेज में होते हैं, जिससे जिद और अहम टकरा सकते हैं.

दूसरी तरफ, अगर उम्र का अंतर थोड़ा ज्यादा हो, तो समझदारी बढ़ती है. बड़ा पति ज्यादा धैर्य और समझ दिखाता है, जबकि छोटी उम्र की पत्नी अपने पति की बातों को ज्यादा महत्व देती है.

5-7 साल का गैप

इस तरह देखा जाए तो 5 से 7 साल का एज गैप एक बेलैंस और खुशहाल शादी के लिए बेहतर माना जाता है. दिलचस्प बात ये है कि रिसर्च में यह भी सामने आया है कि महिलाएं आमतौर पर अपने से बड़े पुरुषों को पसंद करती हैं, जबकि पुरुषों को कम उम्र की महिलाएं आकर्षित करती हैं. हालांकि, अंत में एक सफल शादी उम्र के अंतर पर नहीं, बल्कि आपसी समझ, व्यवहार और सच्चे प्यार पर डिपेंड करती है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Age Gap In Marriage, Ideal Age Difference, Happy Marriage Tips, Relationship Advice, Marriage Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com