विज्ञापन

भले ही तपता रहे पूरा घर, पर बर्फ जैसा ठंडा रहेगा मटके का पानी, ये प्राचीन देसी ट्र‍िक करेगी कमाल

Matka Ka Pani Kaise Thanda Rakhe: भीषण और तपती गर्मी में भी आपके घड़े के पानी बिल्कुल ठंडा रहेगा. बस उसमें पानी डालने के बाद कुछ काम आपको करने हैं जो पानी को ठंडा बनाए रखने में मदद करेंगे.

भले ही तपता रहे पूरा घर, पर बर्फ जैसा ठंडा रहेगा मटके का पानी, ये प्राचीन देसी ट्र‍िक करेगी कमाल
नौतपा में भी नहीं तपेगा मटके का पानी, बस करें ये 3 काम. ( AI Image)

Matka Ka Pani Kaise Thanda Rakhe: गर्मियों के मौसम में ठंडा पानी पीकर जो राहत मिलती है उसका मजा अलग ही होता है. लेकिन फ्रिज में रखा ठंडा पानी कभी-कभी सेहत को नुकसान भी पहुंचा सकता है. ऐसे में एक बार फिर से लोग पानी को ठंडा रखने के पुराने तरीकों यानि की मटके की तरफ रूख कर रहे हैं. गांव से लेकर शहर के घरों मे भी अब मटके देखने को मिल जाते हैं. मटका अब शहरी लोगों के लिए भी पहली पसंद बन गया है. बता दे कि मटके का पानी ना सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि ये हेल्थ के लिए भी अच्छा माना जाता है. 

लेकिन जिस तरह से तापमान बढ़ता जा रहा है और कुछ ही दिनों में नौतपा शुरू हो जाएगा. जिन्हें सबसे गर्म दिनों में गिना जाता है. ऐसे में इस गर्मी की तपन से मटके का पानी भी जल्दी गुनगुना हो जाता है. ऐसे में आप अपने मटके के पानी को ठंडा रखने के लिए कुछ पुरानी लेकिन कई बार इतनी गर्मी पड़ती है कि मटके का पानी भी जल्दी गुनगुना हो जाता है. ऐसे में एक पुरानी देसी ट्रिक आपकी मदद कर सकती है.

बता दें कि पुराने समय में लोग मटके के पानी को ठंडा बनाए रखने के लिए कुछ खास तरीके अपनाते थे. यही वजह थी कि भीषण गर्मी में भी मटके का पानी ठंडा रहता था. 

मटके का पानी ठंडा रखने की देसी ट्रिक?

Latest and Breaking News on NDTV
कपड़े से लपेटना

मटके के पानी को ठंडा रखने के लिए मटके को गीले कपड़े या जूट की बोरी को गीला कर के उस से लपेटकर या ढककर रखें. इसके अलावा मटके को ऐसी जगह पर रखें जहां पर धूप ना आती हो और एयर वेंटिलेशन भी सही से हो.

दरअसल जब कपड़े को गीला कर के मटके के चारों तरफ लपेट दिया जाता है तो वो धीरे-धीरे सूऱता है और उसी से ठंडक पैदा होती है. यही वजह है कि मटके के अंदर का पानी लंबे समय तक ठंडा बना रहता है. 

सही तरीके से रखें

मटके को कभी भी सीधे जमीन पर ना रखें, ऐसा करने से जमीन की गर्मी मटके तक पहुंचती है और पानी सही से ठंडा नहीं हो पाता है. इसलिए मटके को लकड़ी के स्टैंड या किसी मोटे कपड़े पर रखें. ये पानी को ज्यादा देर तक ठंडा बनाए रखने में मदद करता है.

रोज करें ये छोटा सा काम

मटके के पानी को सही तरीके से ठंडा रखने के लिए उसे हर 2-3 दिन में अच्छे से साफ करें और धुलें. इसके साथ ही पानी में नमक मिलाकर इस पानी को मटके के बाहर छिड़कें, ऐसा करने से भी मटके की ठंडक लंबे समय तक बनी रहती है.  अगर मटके के बाहर नमक मिले पानी का हल्का छींटा मार दिया जाए, तो भी ठंडक लंबे समय तक बनी रह सकती है.

ये भी पढ़ें: फ्रिज का पानी सही या गलत? कितना ठंडा पानी आपके पेट को कर सकता है परेशान, जानिए “टेम्परेचर” वाला सच

फ्रिज से बेहतर क्यों माना जाता है मटके का पानी?

मटके का पानी फ्रिज के पानी जितना ठंडा नहीं होता है, ऐसे में इसको पीने से गला खराब होने अचानक से सर्द-गर्म होने की समस्या भी कम हो जाती है. यही वजह है कि आज भी कई लोग गर्मियों में फ्रिज की बजाय मटके का पानी पीना पसंद करते हैं.

भीषण गर्मी में भी अगर आप मटेक के पानी को ठंडा रखना चाहते हैं तो आपके लिए ये ट्रिक्स बहुत काम आ सकती हैं. 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com