How Can I Find My Lost Keys At Home: अक्सर सुबह के वक्त, ऑफिस जाने की जल्दीबाजी होती है और ठीक उसी वक्त जब आप तैयार होकर बाहर निकलने हैं, तभी याद आता है अरे! चाबी कहां गई? ये कहानी सिर्फ आपकी नहीं, बल्कि हर दूसरे घर की है. हम फोन उठा लेते हैं, वॉलेट जेब में डाल लेते हैं, यहां तक कि रुमाल भी नहीं भूलते, लेकिन ये छोटी सी चाबी ऐन वक्त पर 'मिस्टर इंडिया' बन जाती है. पूरे घर को सिर पर उठा लेने के बाद चाबी मिलती भी कहां है? कभी सोफे के कोनों में, कभी टेबल पर, तो कभी किचन के स्लैब पर. अगर आप भी इस 'की-पैनिक' (Key Panic) से थक चुके हैं, तो यकीन मानिए गलती आपकी इन 3 आदतों की है. तो चलिए जानते हैं कैसे इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं.
चाबी ढूंढने में होती है दिक्कत अपनाएं ये तरीके- (Try These Tips For Finding Your Keys)
1. रैंडम आदत- (Random Placement)
हम में से ज्यादातर लोग घर में घुसते ही सबसे पहले चाबी किसी भी खाली जगह पर फेंक देते हैं. कभी डाइनिंग टेबल पर, कभी फ्रिज के ऊपर तो कभी वॉशिंग मशीन के पास. हमारी दिमागी प्रोग्रामिंग ऐसी है कि हम उस वक्त तो ध्यान नहीं देते, लेकिन जब निकलने का समय आता है, तो हमारा दिमाग वो 'रैंडम स्पॉट' भूल चुका होता है.
क्या करें- घर में घुसते ही एक नियम बनाएं. चाबी को सही जगह पर न रख दें.

Photo Credit: iStock
2. फिक्स्ड जगह न होना- (No Fixed Spot)
क्या आपके घर में चाबियों के लिए कोई की-होल्डर (Key Holder) या कोई खास जगह है? अगर नहीं, तो यही सबसे बड़ी समस्या है. जब किसी चीज का अपना 'घर' नहीं होता, तो वो पूरे घर में लावारिस की तरह घूमती है. बिना फिक्स्ड स्पॉट के, आप हर बार एक नई जगह पर चाबी ढूंढते हैं, जिससे आपका स्ट्रेस लेवल और ब्लड प्रेशर दोनों बढ़ जाते हैं.
क्या करें- दरवाजे के ठीक बगल में एक की-होल्डर लगवाएं. इसे ऐसी जगह रखें जहां से बाहर निकलते और अंदर आते वक्त आपका हाथ आसानी से पहुंच सके.
3. लास्ट मिनट- (Last-Minute Rush)
ये सबसे बड़ा कारण है, जब हम पहले से ही 10 मिनट लेट होते हैं, तो हमारा दिमाग हड़बड़ी में काम करना बंद कर देता है. घबराहट में हमें सामने रखी चीज भी दिखाई नहीं देती. साइंस कहता है कि तनाव में हमारी 'विजुअल सर्च' क्षमता कम हो जाती है. यानी चाबी सामने टेबल पर पड़ी होती है, फिर भी आप उसे देख नहीं पाते, क्योंकि आप 'लेट' होने के डर में हैं.
क्या करें- रात को सोने से पहले अपना बैग और चाबियां चेक करने की आदत डालें. सुबह की 2 मिनट की शांति, आपके दिन भर के 20 मिनट बचा सकती है.
ये भी पढ़ें- इस भारतीय नदी में हर कदम पर होता है मगरमच्छ, रोमांच पसंद हैं तो ही बनाएं प्लान
मोटापा कैसे कम करें? | मोटापा दूर करने के तरीके | Motapa Kaise Kam Kare
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं