विज्ञापन
This Article is From Feb 18, 2016

ताज महोत्सव: 'मौहब्‍बत की निशानी' ताज की शान में 10 दिन....

ताज महोत्सव: 'मौहब्‍बत की निशानी' ताज की शान में 10 दिन....
उत्तर प्रदेश के आगरा में 10 दिनों तक चलने वाले सांस्कृतिक 'ताज महोत्सव' की शुरुआत गुरुवार को हुई। इस महोत्सव के उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन ताजमहल से करीब 500 मीटर दूर शिल्पग्राम कॉम्प्लेक्स में किया गया। ताज महोत्सव के अंतर्गत अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम दारा शिकोह लाइब्रेरी, क्वीन एम्प्रेस लाइब्रेरी, पालीवाल पार्क, गांधी मेमोरियल व सूर सदन ऑडिटोरियम में आयोजित किए जाएंगे।

उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन 22 फरवरी को फतेहपुर सीकरी कॉम्पलेक्स में आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में भारतीय संगीत के पुरोधा विश्व मोहन भट्ट अपनी प्रस्तुति देंगे।

गौरतलब है कि ताज महोत्सव एक वार्षिक उत्सव है, जिसकी शुरुआत पर्यटन विभाग उत्तर प्रदेश ने साल 1992 में की थी। इस महोत्सव का उद्देश्य संस्कृति और पर्यटन को बढ़ावा देना है। इस महोत्सव में परम्परागत शास्त्रीय संगीत, लोक कला जैसे कार्यकमों को प्राथमिकता दी जाती है। ताज महोत्सव 2015 में शास्त्रीय संगीत, लोक संगीत और लोक कला का आनंद लेने के साथ-साथ नई पीढ़ी की पसंद रॉक संगीत और बॉलीवुड संगीत के अतिरिक्त फैशन शो, कवि सम्मेलन और मुशायरे का मजा भी उठाया जा सकता है। 

इससे पीछले साल में आगरा का विश्वविख्यात ताज महोत्सव 18 से 27 फरवरी तक में आयोजित किया गया था। ताज महोत्‍सव की प्रेरणा सात अजूबों में से एक ताजमहल है और हर साल इस महोत्‍सव का आयोजन आगरा में किया जाता है। ताजमहल को देखने तो साल भर पर्यटक आते रहते हैं, लेकिन ताज महोत्सव के दौरान यहां की रौनक काफी बढ़ जाती है।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है)

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ताज महोत्सव, मौहब्‍बत की निशानी, ताज महल, Taj Mahotsav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com