विज्ञापन

यूपी के इस जिले में शुरू हो गया बड़ा रोजगार मेला, 10वीं और 12वीं पास को भी मिलेगी नौकरी

Varanasi Rojgar Mela: उत्तर प्रदेश के तमाम जिलों में रोजगार मेले लग रहे हैं, इनमें नामी कंपनियां हिस्सा लेती हैं और युवाओं को उनकी योग्यता के हिसाब से नौकरियां मिलती हैं.

यूपी के इस जिले में शुरू हो गया बड़ा रोजगार मेला, 10वीं और 12वीं पास को भी मिलेगी नौकरी
यूपी में के इस जिले में लगा बड़ा रोजगार मेला

उत्तर प्रदेश में नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए बड़ा मौका है. यूपी के रोजगार मिशन के तहत वाराणसी में दो दिन का बड़ा रोजगार मेला शुरू हो चुका है. ये रोजगार मेला 13 और 14 नवंबर यानी दो दिन तक चलेगा, जिसमें यूपी के तमाम युवा हिस्सा ले सकते हैं. खास बात ये है कि इसमें 10वीं पास से लेकर पोस्ट ग्रेजुएट्स तक के लिए नौकरी का मौका है. इस रोजगार मेले में 32 कंपनियां हिस्सा ले रही हैं, जो तमाम तरह की नौकरियां बांटने का काम करेंगीं. 

यहां लगा है रोजगार मेला

  • पहले दिन यानी 13 नवंबर को रोजगार मेला जनता इंटर कॉलेज, खोचवां (मिर्जामुराद) में लगा है.
  • दूसरे दिन 14 नवंबर को रोजगार मेला आदर्श राष्ट्रीय विद्यालय इंटर कॉलेज, चोलापुर में आयोजित होगा.

ये बड़ी कंपनियां देंगीं नौकरियां

इस रोजगार मेले में एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट, डिक्सन, मदरसन, उत्कर्ष स्मॉल फाइनेंस बैंक और सिपेट जैसी करीब 32 बड़ी कंपनियां पहुंच रही हैं. युवा इन सभी में अपनी योग्यता के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं और नौकरी पा सकते हैं. 

क्या है योग्यता?

वाराणसी में लगे इस रोजगार मेले में 10वीं पास, 12वीं पास, ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके युवा हिस्सा ले सकते हैं. इसके अलावा जिन युवाओं ने कोई दूसरे कोर्स किए हैं, वो भी रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं. योग्यता के हिसाब से युवाओं को सैलरी भी दी जाएगी. रोजगार मेले में 12 हजार रुपये से लेकर 35 हजार रुपये तक की नौकरियां मिल सकती हैं. 

ओरिजनल डॉक्यूमेंट्स रखें साथ

अगर आप भी इस रोजगार मेले में नौकरी पाना चाहते हैं तो आपको अपना एक अपडेटेड बायोडाटा बनाना होगा. इसके अलावा सभी जरूरी दस्तावेज भी अपनी साथ रखें, इनकी ओरिजनल कॉपी भी आपके पास होनी चाहिए. जिन युवाओं को नौकरी दी जाएगी, उन्हें यहीं ऑफर लेटर भी मिल जाएगा. 

यह भी पढ़ें | यूपी में सरकारी नौकरी के 10 नए नियम, लाखों अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर

यह भी पढ़ें | मध्य प्रदेश के शिक्षकों ने किया TET परीक्षा का बायकॉट, दिल्ली में प्रदर्शन की तैयारी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UP Rojgar Mela 2026, Rojgar Mela News, UP Jobs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com