विज्ञापन

LBSNAA लव स्टोरी: UPSC टॉपर टीना डाबी को ट्रेनिंग के दौरान हुआ था प्यार, सेकेंड टॉपर से रचाई थी शादी

UPSC 2015 की टॉपर टीना डाबी और सेकेंड टॉपर अतहर आमिर खान की लव स्टोरी मसूरी की LBSNAA अकादमी से शुरू हुई थी. ट्रेनिंग के दौरान हुई दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई. करीब तीन साल तक डेट करने के बाद दोनों ने शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दिया.

LBSNAA लव स्टोरी: UPSC टॉपर टीना डाबी को ट्रेनिंग के दौरान हुआ था प्यार, सेकेंड टॉपर से रचाई थी शादी
LBSNAA लव स्टोरी

UPSC का रिजल्ट आ चुका है और इसमें पास होने वाले सभी लोगों को अब LBSNAA में ट्रेनिंग के लिए भेजा जाएगा, जहां उन्हें सिखाया जाएगा कि नौकरी में उन्हें क्या करना है और उनका देश के प्रति क्या रवैया होना चाहिए. इसी ट्रेनिंग सेंटर में पढ़ाई के अलावा प्यार की कुछ कहानियां भी बन जाती हैं. मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन देश के बड़े अफसरों को ट्रेंड करने के लिए जितना मशहूर है. उतना ही मशहूर लव स्टोरीज के लिए भी है. यही वो जगह है जहां एक साथ समय बिताते बिताते कई अफसर एक दूसरे के नजदीक आ जाते हैं और कई बार नजदीकियां शादी में भी तब्दील हो जाती हैं. 

यूपीएससी की टॉपर रहीं टीना डाबी की लवस्टोरी भी इसी की मिसाल है. ये बात और है कि उनकी पहली शादी ज्यादा लंबी नहीं चल सकी. UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2015 की टॉपर टीना डाबी और सेकेंड रैंक हासिल करने वाले अतहर आमिर खान की लव स्टोरी एक समय देशभर में चर्चा का विषय बन गई थी. मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री नेशनल एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन (LBSNAA) में ट्रेनिंग के दौरान दोनों की मुलाकात हुई और यही दोस्ती धीरे धीरे प्यार में बदल गई. इस चर्चित जोड़े ने कश्मीर के खूबसूरत पहलगाम में शादी कर अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया था.

LBSNAA में शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी

टीना डाबी और अतहर आमिर खान दोनों LBSNAA में ट्रेनिंग के लिए पहुंचे थे. साथ में ट्रेनिंग, क्लास और अलग अलग एक्टिविटीज के दौरान दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई. धीरे धीरे ये दोस्ती गहरी होती गई और दोनों एक दूसरे के करीब आने लगे. टीना ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें अतहर से पहली नजर में ही प्यार हो गया था.

उन्होंने कहा था कि 11 मई को दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में हुई मुलाकात के बाद ही दोनों के बीच खास रिश्ता बनने लगा था. कुछ ही महीनों में दोनों एक दूसरे के दिल के काफी करीब आ चुके थे. टीना ने सोशल मीडिया पर भी अपने रिश्ते को छिपाया नहीं और फेसबुक पोस्ट के जरिए बताया कि वो अतहर के साथ रिलेशनशिप में हैं. इसके बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उन्हें खूब बधाइयां दीं.

कश्मीर के पहलगाम में रचाई शादी

करीब तीन साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद टीना डाबी और अतहर आमिर खान ने शादी करने का फैसला किया. दोनों ने कश्मीर के पहलगाम में सादगी से शादी की. शादी के बाद ये जोड़ा दक्षिण कश्मीर के अनंतनाग जिले के मट्टन स्थित अतहर के पैतृक गांव भी गया. उनके रिश्ते को लेकर कुछ विवाद भी हुए. अलग अलग धर्म से होने के कारण कुछ संगठनों ने इस शादी पर सवाल उठाए, लेकिन टीना ने साफ कहा था कि वो एक स्वतंत्र महिला हैं और अपने फैसले खुद ले सकती हैं. हालांकि दोनों का ये रिश्ता लम्बा नहीं चल सका. 10 अगस्त 2021 को दोनों ने ऑफिशियली तलाक ले लिया.

लोक सेवा आयोग के इंटरव्यू में कैसे कपड़े पहनने चाहिए? BPSC एग्जाम कंट्रोलर ने कर दिया साफ

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com