विज्ञापन

UPSC ESE Mains 2026 Schedule Out: जून में इस दिन होगी यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) मुख्य परीक्षा 2026 का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया है. इस साल जो भी उम्मीदवार UPSC ESE Mains  Exam 2026 देने वाले हैं वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर लें.

UPSC ESE Mains 2026 Schedule Out: जून में इस दिन होगी यूपीएससी ईएसई मुख्य परीक्षा, देखें पूरा शेड्यूल
ESE मुख्य परीक्षा 21 जून, 2026 को दो सत्रों में आयोजित की जाएगी.

UPSC ESE Mains Exam 2026: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने इंजीनियरिंग सेवा (ESE) मुख्य परीक्षा, 2026 का एग्जाम शेड्यूल जारी कर दिया है. इस साल UPSC ESE Mains Exam 2026, 21 जून 2026 को आयोजित किया जा रहा है. ये परीक्षा दो सत्र में आयोजित की जाएगी. जिन उम्मीदवारों ने प्रारंभिक परीक्षा पास की है वे इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ESE) मुख्य परीक्षा 2026 में शामिल होंगे. जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, वो संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पूरा शेड्यूल चेक कर लें.

दो चरणों में होगी परीक्षा

एग्जाम के दौरान कुल दो पेपर होंगे- पेपर I और पेपर II. हर एक पेपर 3 घंटे का होगा. जो कि 300 अंक का होगा. दोनों पेपर में उपस्थित होना अनिवार्य है. पहला पेपर सुबह 9 बजे से शुरू होगा, जो कि दोपहर 12 बजे तक चलेगा. वहीं दूसरा पेपर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक चलेगा. 

Latest and Breaking News on NDTV

इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा तीन चरणों में आयोजित की जाती है. प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू राउंड. 8 फरवरी में पूरे प्रारंभिक परीक्षा आयोजित की गई थी. जबकि प्रीलिम्स के नतीजे 27 फरवरी, 2026 को पहले ही घोषित कर दिए गए थे. प्रीलिम्स पास करने वाले अब  मुख्य परीक्षा देने वाले हैं. जो उम्मीदवार मुख्य परीक्षा में आयोग द्वारा तय न्यूनतम अंक हासिल करने में सफल होंगे उन्हें अगले चरण  के लिए बुलाया जाएगा जो कि इंटरव्यू है. 

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एडमिट कार्ड, परीक्षा से जुड़ी अन्य जानकारी हासिल करने के लिए  UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in को चेक करते रहें. बता दें की इस साल इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 474 रिक्तियों को भरा जाना है.

ये भी पढ़ें- CUET UG 2026: फोटो मिसमैच होने पर रद्द हो सकता है आवेदन, सुधार के लिए NTA ने दिया आखिरी मौका

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com