Sarkari Naukri 2026 : अगर आपने फार्मेसी या मेडिसिन की पढ़ाई की है और केंद्र सरकार में गजेटेड (Gazetted) अफसर बनने का सपना देख रहे हैं, तो आपके लिए एक शानदार खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने ड्रग्स इंस्पेक्टर के 186 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 27 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 17 जुलाई 2026 शाम 6 बजे तक है. ऐसे में आइए जानते हैं इस पदे के लिए योग्यता क्या चाहिए और सैलरी और क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी.
वैकेंसी और उम्र सीमा
इस भर्ती में कुल 186 पदों को अलग-अलग कैटगरी के हिसाब से बांटा गया है:
- सामान्य वर्ग (UR): 55 पद
- EWS: 41 पद
- OBC: 39 पद
- SC: 35 पद
- ST: 16 पद
- दिव्यांग (PwBD): 08 पद
सामान्य और EWS वर्ग के लिए अधिकतम उम्र 30 साल तय की गई है. OBC वर्ग को 3 साल (33 वर्ष तक) और SC/ST वर्ग को 5 साल (35 वर्ष तक) की छूट मिलेगी. सरकारी कर्मचारियों और एक्स-सर्विसमैन को भी नियमानुसार छूट दी जाएगी.
जरूरी योग्यता और सैलरीकौन कर सकता है अप्लाई?
इस पद के लिए आपके पास किसी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से फार्मेसी (Pharmacy), फार्मास्युटिकल साइंसेस या मेडिसिन (Clinical Pharmacology या Microbiology स्पेशलाइजेशन के साथ) में बैचलर्स डिग्री होनी चाहिए.
सैलरी और सुविधाएंसेलेक्टेड कैंडिडेट को 7वें वेतन आयोग (7th CPC) के पे-मैट्रिक्स लेवल-8 के तहत बेहतरीन सैलरी और केंद्र सरकार के सभी भत्ते मिलेंगे. शुरुआती पोस्टिंग नई दिल्ली स्थित CDSCO हेडक्वार्टर में होगी, लेकिन बाद में पूरे भारत में कहीं भी ट्रांसफर किया जा सकता है. इसमें 2 साल का प्रोबेशन पीरियड भी शामिल है.
काम क्या करना होगा?एक ड्रग्स इंस्पेक्टर का काम बहुत जिम्मेदारी भरा होता है. उन्हें दवाइयां बनाने वाली फैक्ट्रियों की जांच करनी होती है, दवाओं की टेस्टिंग और उनके स्टैंडर्ड को चेक करना होता है. नकली दवाओं के मामलों की जांच करना और कानून का उल्लंघन करने वालों पर कानूनी कार्रवाई करना भी इन्हीं की जिम्मेदारी होती है.
आवेदन कैसे करें और कितनी है फीस?उम्मीदवारों को UPSC की ऑफिशियल वेबसाइट upsconline.nic.in/ora/ पर जाकर ऑनलाइन अप्लाई करना होगा. आवेदन के दौरान फोटो, लाइव फोटो और प्लेन पेपर पर काली स्याही से लगातार तीन बार किए गए सिग्नेचर को अपलोड करना जरूरी है. साथ ही पहचान पत्र के तौर पर आईडी डॉक्यूमेंट का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है.
आवेदन फीस कितनी होगी- सामान्य/OBC/EWS: मात्र 25 रूपये
- महिला/SC/ST/दिव्यांग: कोई फीस नहीं
उम्मीदवारों को उनके फॉर्म और योग्यता के आधार पर शॉर्टलिस्ट करके सीधे इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. लेकिन अगर आवेदनों की संख्या बहुत ज्यादा होती है, तो UPSC एक लिखित रिक्रूटमेंट टेस्ट (RT) भी आयोजित कर सकता है. इंटरव्यू कुल 100 नंबर का होगा, जिसमें पास होने के लिए सामान्य वर्ग को कम से कम 50 नंबर लाने होंगे.
यह भी पढ़ें- UPSSSC Havildar Instructor Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए हवलदार इंस्ट्रक्टर के पदों पर निकली भर्ती
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं