विज्ञापन

UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 2 अगस्त को है परीक्षा

UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज परीक्षा 2 अगस्त को होने वाली है. इस एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. जो भी उम्मीदवार ये एग्जाम देने वाले हैं, वो हॉल टिकट डाउनलोड कर लें.

UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज एग्जाम के एडमिट कार्ड जारी, 2 अगस्त को है परीक्षा
UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) परीक्षा दो पाली में होगी.

UPSC Combined Medical Services Exam 2026 Admit Card: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) ने कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज (CMS) एग्जाम का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जो भी उम्मीदवार CMS लिखित परीक्षा देने वाले हैं, वो UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें. UPSC CMS लिखित परीक्षा 2 अगस्त, 2026 को आयोजित की जाएगी. इस भर्ती के जरिए अलग-अलग विभागों में मेडिकल ऑफिसर के 1,358 पदों पर भरा जाना है. 

कैसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए  upsconline.nic.in पर जाएं
  • यहां पर आपको कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज़ (CMS) परीक्षा 2026 का एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा. इस लिंक पर क्लिक करें.
  • एक नया पेज खुलेगा. अपनी रजिस्ट्रेशन ID या रोल नंबर और जन्म तिथि का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
  • हॉल टिकट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगी. जिसे डाउनलोड कर लें.

UPSC कंबाइंड मेडिकल सर्विसेज़ (CMS) परीक्षा 2 अगस्त 2026 को दो सेशन में होगी. पहला पेपर I (जनरल मेडिसिन और पीडियाट्रिक्स) का होगा जो कि सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगा. दूसरा पेपर II सर्जरी, गायनेकोलॉजी और ऑब्सटेट्रिक्स और प्रिवेंटिव और सोशल मेडिसिन का होगा. जो कि दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक होगा.

इन बातों का रखें ध्यान

  • उम्मीदवार को सलाह दी जाती है कि वो एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसपर दी गई सारी जानकारी को एक बार सही से पढ़ लें.
  • किसी भी तरह की गलती होने पर आयोग से जरूर संपर्क करें. 
  • उम्मीदवारों एडमिट कार्ड में दिए रिपोर्टिंग पर परीक्षा केंद्र पर पहुंच जाएं.
  • एडमिट कार्ड के साथ अपना कोई पहचान पत्र भी लेकर आएं. 
  • परीक्षा हॉल के अंदर इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या स्टडी मटीरियल लाने की अनुमति नहीं है.

ये भी पढ़ें-NEET में 9वीं रैंक हासिल करने वाले Gaurav Singh ने शेयर किया सफलता का मंत्र, बताया पढ़ाई करने का सही तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
UPSC Combined Medical Services Exam Marks, Upsc Cms Admit Card, Upsc Cms Admit Card 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com