UPSC CDS Result 2022: यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित, टॉपर लिस्ट देखिए

UPSC CDS Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन का रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. यूपीएससी सीडीएस (1) 2022 परीक्षा में कुल 164 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं.

UPSC CDS Result 2022: यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित, टॉपर लिस्ट देखिए

UPSC CDS Result 2022: यूपीएससी सीडीएस 1 फाइनल परीक्षा के नतीजे घोषित

नई दिल्ली:

UPSC CDS Result 2022: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने यूपीएससी कंबाइंड डिफेंस सर्विस एग्जामिनेशन का रिजल्ट अपने आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया है. यूपीएससी सीडीएस (1) 2022 परीक्षा में कुल 164 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं. यूपीएससी सीडीएस 1 मेरिट लिस्ट देखने के लिए उम्मीदवार यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं. आयोग द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार, ''विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए तीन लिस्टों में कुछ सामान्य उम्मीदवार हैं. सरकार द्वारा सूचित रिक्तियों की संख्या भारतीय सैन्य अकादमी के लिए 100, भारतीय नौसेना अकादमी के लिए 22 और वायु सेना अकादमी के लिए 32 है.''

UPSC CDS 1 2022 Final Result: इस लिंक से करें चेक

भारतीय सैन्य अकादमी: टॉपर्स

रैंक         रोल नंबर         नाम
1        6400947         तुषार
2         0813186     यश मल्हान
3         0803648     अमित प्रकाश
4         8500057         नीरज कापरी
5        2603487         अभिषेक अग्रवाल

भारतीय नौसेना अकादमी: टॉपर्स

रैंक         रोल नंबर         नाम
1         0502411         आर्यन विनायक अवस्थी
2         1701045         क्षितिज शर्मा
3         1000495         शास्वत तिवारी
4        0501780     आदित्य रंजन यादव
5         0815180     तरुण

UPSSSC PET Result 2022: यूपीएसएसएससी पीईटी रिजल्ट का इंतजार हुआ खत्म, आज जारी होंगे नतीजे

वायु सेना अकादमी: टॉपर्स

रैंक        रोल नंबर         नाम
1         1402999         राजेंद्र सिंह महर
2         1104814         आयुष सैनी
3         1500747         शुभम कुमार
4         0809314         खुश सिंह
5         6603440         प्रणव कुलकर्णी

IBPS SO Recruitment 2022: स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पद पर आवेदन की आज है अंतिम तारीख, जल्द करें 

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com