UPPSC interview : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) की पीसीएस परीक्षा देश की रेपुटेटेड राज्य सेवाओं में से एक है. मेन्स परीक्षा पास करने के बाद इंटरव्यू सबसे अहम और निर्णायक फेज होता है. आयोग खुद के जारी शेड्यूल के अनुसार इंटरव्यू आयोजित करता है. जो इस बार 17 फरवरी (मंगलवार) से शुरू हो रहे हैं. ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने मेन्स क्लियर कर लिया है. उन्हें अब अपनी तैयारी को और पक्का करना चाहिए साथ ही स्ट्रेटजी बनाकर भी आगे बढ़ना चाहिए. क्योंकि इंटरव्यू सिर्फ उनके नॉलेज को ही नहीं परखता है. बल्कि आपकी सोच, पर्सनेलिटी, लॉजिकल पावर और प्रशासनिक समझ को परखने का जरिया भी होता है.
राज्य और जिले से जुड़े सवालपीसीएस अधिकारी राज्य स्तर पर काम करता है, इसलिए आपको अपने राज्य से जुड़ी पूरी जानकारी होना चाहिए. आपसे आपके जिले के इतिहास, भूगोल, पॉपुलेशन, मेजर और माइनर इंड्स्ट्री, टूरिज्म और विकास कार्यों के बारे में पूछा जा सकता है. अगर आपने किसी खास जिले से परीक्षा दी है, तो वहां की राजनीति, हाल ही में हुए बदलाव और विकास योजनाओं पर आपकी राय भी जानी जा सकती है.
करेंट अफेयर्स पर पकड़इंटरव्यू में करंट अफेयर्स पर सवाल पूछे जाना आम बात है. जैसे अयोध्या के राम मंदिर पर आपका दृष्टिकोण क्या है? विधानसभा चुनाव 2023 को आप कैसे देखते हैं? आने वाले चुनावों को लेकर आपकी क्या राय है. देश या राज्य से जुड़े किसी बड़े फैसले पर आपकी क्या सोच है? ऐसे सवालों में ये जरूरी है कि आप बैलेंस्ड राय रखें और फेक्ट्स के साथ अपनी बात रखें. इमोशनल हो कर या किसी पार्टी विशेष के लिए बायस्ड होकर जवाब न दें.
प्रशासनिक समझ और योजनाएं
आपसे ये भी पूछा जा सकता है कि अगर आपको किसी जिले में तैनात किया जाए तो आप सरकारी योजनाओं को कैसे लागू करेंगे. राज्य की शिक्षा व्यवस्था में सुधार कैसे लाएंगे? बेरोजगारी या हेल्थ सर्विसेज की चुनौतियों से कैसे निपटेंगे? अगर आपके क्षेत्र में दंगा हो जाए तो आप क्या करेंगे? अगर कोई नेता आप पर दबाव बनाए तो? महिला सुरक्षा के लिए आप क्या कदम उठाएंगे?इन सवालों में आपकी सोच, लीडरशिप क्वालिटी और समस्या सुलझाने का तरीका देखा जाता है.
फेक्ट्स और नॉलेज
राज्य के कुल जिले कितने हैं, पॉपुलेशन कितनी है. प्रमुख इंड्स्ट्री कौन सी हैं. इस तरह के सीधे सवाल भी पूछे जा सकते हैं. इसलिए बुनियादी जानकारी अच्छी तरह याद रखें.
रीजनिंग और ट्रिकी सवाल
कई बार इंटरव्यू बोर्ड माहौल हल्का रखने या आपकी सोचने की क्षमता जांचने के लिए रीजनिंग के सवाल भी पूछ सकता है. जैसे ब्लड रिलेशन, कोडिंगडिकोडिंग या लॉजिकल रीजनिंग से जुड़े प्रश्न.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं