UP TET Exam Update: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) दे चुके लाखों उम्मीदवारों के लिए एक बेहद जरूरी और सतर्क करने वाली खबर है. अगर आपने भी इस बार की परीक्षा दी है, तो यह जानकारी आपके काम की है. दरअसल, सोशल मीडिया पर इन दिनों तमाम टीचर्स और एक्सपर्ट्स एक खास विषय पर चर्चा कर रहे हैं.
उनका कहना है कि OMR शीट भरते समय की गई एक छोटी सी लापरवाही अभ्यर्थियों के पूरे साल की मेहनत पर पानी फेर सकती है.
एक गोला छोड़ना पड़ जाएगा भारी
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, UP TET परीक्षा में शामिल होने वाले कई अभ्यर्थी OMR शीट भरते समय 'भाषा' (Language) वाला गोला भरना भूल जाते हैं. परीक्षा के दबाव या जल्दबाजी में अक्सर यह चूक हो जाती है. आपको बता दें कि अगर आपने OMR शीट में भाषा का विकल्प चुनने वाला गोला खाली छोड़ दिया है, तो आपका रिजल्ट रोक दिया जाएगा और उसे इनवैलिज घोषित कर दिया जाएगा.
UPTET 2026 अपडेट 🔥
— Sagar Patel (@sagarpatel9905) July 6, 2026
एक बात खूब अच्छे से अपने मन में बैठा लीजिए
यदि आपने OMR में भाषा (अंग्रेजी,संस्कृत,उर्दू) सेलेक्शन या विषय (सामाजिक , गणित विज्ञान) वाला गोला काला करना भूल गए हैं तो फिर आपका रिजल्ट नहीं आयेगा ।
आपकी कॉपी ही नहीं चेक होगी ।
किसी वहम में मत रहिए
आयोग इससे…
सोशल मीडिया पर एक्सपर्ट्स दे रहे सलाह
इस समय सोशल मीडिया पर परीक्षा एक्सपर्ट्स और टीचर्स अभ्यर्थियों को जागरूक कर रहे हैं. उनका कहना है कि परीक्षा हॉल में प्रश्न पत्र हल करने से ज्यादा जरूरी सही तरीके से OMR शीट को भरना है. केवल एक गोला न भरने की वजह से हर साल हजारों छात्रों का रिजल्ट अमान्य हो जाता है, जिससे उनकी पूरी तैयारी बेकार चली जाती है. इसलिए, भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में भी अभ्यर्थी रोल नंबर, बुकलेट सीरीज और भाषा वाले गोलों को बेहद ध्यान से भरें.
यह भी पढ़ें- पेरेंट्स के काम की खबर: दिल्ली के स्कूलों में अब बच्चों की सुरक्षा होगी और भी मजबूत, जानिए क्या है नया प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं